ट्रेंडिंग
इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक बुजुर्ग जोड़ा एक खूबसूरत सड़क पर रॉयल एनफील्ड चलाते हुए उस पल का भरपूर आनंद उठाता हुआ दिखाई दे रहा है.
सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग दंपत्ति का दिल को छू लेने वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वे अपनी विंटेज रॉयल एनफील्ड पर आरामदायक राइड का आनंद ले रहे हैं. दिलचस्प ये कि वायरल वीडियो को 35 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है.
कमलाक्षी नामक एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस वीडियो को इस कैप्शन के साथ शेयर किया कि,'इस प्यारे बुजुर्ग दंपत्ति को अपनी खूबसूरत विंटेज रॉयल एनफील्ड पर घूमते हुए देखा! तारीफ के बाद अंकल की मुस्कान बिल्कुल अनमोल थी. '
वीडियो में, दंपत्ति एक खूबसूरत सड़क पर सवारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं, और इस पल का भरपूर आनंद उठा रहे हैं.
कमलाक्षी द्वारा तारीफ किए जाने के बाद कैमरे में कैद हुई शख्स की मुस्कुराहट, वायरल वीडियो का मुख्य आकर्षण है.
चूंकि वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है इसलिए यूजर्स ने भी वीडियो के कमेंट सेक्शन में दिल के इमोटिकॉन्स की बाढ़ ला दी है. तमाम यूजर्स ऐसे हैं जिनकी तरफ से कहा जा रहा है कि इस जोड़े से आज के लड़के-लड़कियों को कुछ प्रेरणा लेनी चाहिए.