Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

सरकारी नौकरी की राह छोड़ बनी Graduate Chaiwali, खास अंदाज में खोली दुकान

प्रियंका ने बताया कि वह अहमदाबाद में चाय की दुकान चलाने वाले MBA चाय वाले नाम से मशहूर प्रफुल्ल बिलोर को अपना आदर्श मानती हैं.

सरकारी नौकरी की राह छोड़ बनी Graduate Chaiwali, खास अंदाज में खोली दुकान
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: चायवाले तो आपने देखे ही होंगे लेकिन पटना में इन दिनों एक चायवाली सुर्खियों में है. प्रियंका गुप्ता नाम की यह लड़की बीएचयू से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट है. लड़की का कहना था कि उसने दो साल तक नौकरी ढूंढने की कोशिश की लेकिन जब कामयाबी नहीं मिली तो उसने अपना काम शुरू करने की सोची और चाय का स्टॉल लगाया. 

प्रियंका ने यह स्टॉल पटना वुमेंस कॉलेज के सामने लगाया है. वह पिछले दो साल से लगातार प्रतियोगी परीक्षाएं दे रही हैं. उन्होंने बैंक की परीक्षाएं भी दीं लेकिन जब कामयाबी नहीं मिली तो चाय की दुकान लगा दी. उन्होंने 11 अप्रैल से चाय बेचना शुरू किया. उनका कहना है कि इस कदम से वह आत्मनिर्भर हुई हैं.

क्या है दुकान की खासियत ?

प्रियंका की दुकान में अलग-अलग तरह की चाय मिलती है. इनमें मसाला चाय, कुल्हड़ वाली चाय, पान चाय, चॉकलेट चाय शामिल है. इनकी कीमत 15 से 20 रुपए है. एक और खास बात यह है कि प्रियंका के ज्यादातर ग्राहक स्टूडेंट्स ही हैं.

Chaiwali

प्रियंका ने बताया कि वह अहमदाबाद में चाय की दुकान चलाने वाले MBA चाय वाले नाम से मशहूर प्रफुल्ल बिलोर को अपना आदर्श मानती हैं. उन्होंने एक चाय की दुकान खोली और उसे एक बड़े कारोबार में बदल दिया. 

यह भी पढ़ें: यह है दुनिया का सबसे बुजुर्ग कुत्ता, Guinness world records में दर्ज हुआ नाम

ग्राहकों को अपनी दुकान की तरफ आकर्षित करने के लिए प्रियंका ने 'पीना ही पड़ेगा' और 'सोच मत...चालू कर दे बस' जैसी टैग लाइन्स का इस्तेमाल किया है.

यह भी पढ़ें:  थाने में चल रही थी दारू पार्टी, विधायक जी पहुंचे तो मच गया हड़कंप

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement