Advertisement

Bride Groom Video: दूल्हे ने खिलाया रसगुल्ला तो सातवें आसमान पर पहुंचा दुल्हन का गुस्सा, देखें वायरल वीडियो

Bride Groom Video: शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. समारोह में दुल्हन काफी गुस्से में नजर आ रही है.

Bride Groom Video: दूल्हे ने खिलाया रसगुल्ला तो सातवें आसमान पर पहुंचा दुल्हन का गुस्सा, देखें वायरल वीडियो

Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दूल्हा-दुल्हन और शादी के मोमेंट्स आजकल सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं. कभी दोनों साथ में रोमांस करते नजर आते हैं तो कभी साथ में डांस करते नजर आते हैं. ये वीडियो सबसे ज्यादा वायरल होते रहते हैं. अब एक नया वीडियो सामने आया है कि जिसमें दूल्हा-दुल्हन साथ में दिख रहे हैं लेकिन हैरानी की बात यह है कि दुल्हन काफी गुस्से में है. 

वायरल वीडियो में दुल्हन अपना ऐसा गुस्सैल रूप दिखाती है जिससे दूल्हा ही नहीं बल्कि वहां मौजूद नाते-रिश्तेदार भी दंग रह जाते हैं. दूल्हा मिठाई खाने से इनकार कर देता है. यह बात दुल्हन को इतनी नागवार गुजरी कि उसने रसगुल्ला छीनकर मेहमानों की ओर फेंक दिया. गुस्सैल दुल्हन का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें-500 की गड्डियों के साथ खेलते थानेदार के बच्चों की फोटो वायरल, जानिए पूरा मामला   

वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं. दोनों ने वरमाला पहनी हुई है. दुल्हन, दूल्हे को रसगुल्ला खिलाने के लिए हाथ मुंह तक ले जाती है लेकिन लड़का मिठाई खाने से इनकार कर देता है. इसके बाद तो जैसे दुल्हन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है. जब दूल्हे की मिठाई खिलाने की बारी आती है, तो भड़की दुल्हन रसगुल्ला छीन कर उसे सामने पब्लिक के ऊपर फेंक देती है. इसके बाद जो कुछ भी दूल्हा ऑफर करता है, उसे भी मेहमानों के ऊपर फेंक देती है.

यह भी पढ़ें- छत पर ईंट चढ़ाने के लिए शख्स ने निकाला गजब का देसी जुगाड़, वायरल वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे सिर

वायरल वीडियो को ट्विटर पर @gharkekalesh नाम हैंडल से शेयर किया गया है. एक यूजर ने लिखा है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े थे और फिर जो हुआ. एक दिन पहले अपलोड हुए वीडियो को अब तक 1 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है जबकि नई दुल्हन के बर्ताव को देखकर ढेरों लोगों ने कमेंट किए हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement