Advertisement

Stunt Video: चलते-चलते हवा में उछल गई कार, ड्राइवर ने यूं करवाई 'सेफ लैंडिंग'

आप देखेंगे कि पहाड़ी के किनारे से एक तेज रफ्तार कार आ रही है. इस दौरान उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और फिर जो होता है वह देखकर किसी भी सांस अटक जाएगी.

Stunt Video: चलते-चलते हवा में उछल गई कार, ड्राइवर ने यूं करवाई 'सेफ लैंडिंग'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर आपने स्टंट के कई वीडियो देखे होंगे. लोग गाड़ियों को ऐसे घुमाते नजर आते हैं मानो कोई खिलौने चला रहे हों. ऐसे स्टंट करते हुए जान का खतरा रहता है लेकिन रोमांच का जोश ऐसा होता है कि लोग अपनी जान हथेली में लेने से भी नहीं घबराते. अब इस वीडियो को देख लीजिए गाड़ी यूं हवा में उछलती है एक पल को तो ऐसा लगता है कि परखच्चे उड़ने वाले हैं लेकिन अगले ही पल गाड़ी घूमते हुए फिर से ट्रैक पर आ जाती है.

Viral Video को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. आप देखेंगे कि पहाड़ी के किनारे से एक तेज रफ्तार कार आ रही है. इस दौरान उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और पहाड़ी के किनारे पर उसका पहिया पड़ता है. इससे वह कार कई फीट ऊपर हवा में उड़ जाती है. 

 

आप देख सकते हैं कि कार हवा में पलटने के बाद एक बार फिर से सड़क पर आ जाती है. इसके बाद वह पहले की तरह आगे चलती चली जाती है. अच्छी बात यह रही कि कार सही सलामत सड़क पर सीधी ही गिरती है. अगर कार पहाड़ी के नीचे चली जाती तो ड्राइवर का बचना नामुमकिन था. वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है. 

यह भी पढ़ें: OMG! रोज कुत्ते का यूरीन पीती है यह लड़की, खूबसूरती से जुड़ी है वजह

इस वीडियो को देखकर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि यमराज छुट्टी पर गए थे. वहीं एक अन्य यूजर ने इसे रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो बताया है. एक यूजर ने लिखा कि शख्स को भगवान ने दूसरा चांस दिया है. वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने लाइक किया है.

यह भी पढ़ें:  खुद को गहराई से जानना चाहते हैं तो बताइए इस तस्वीर में पहले क्या दिखा ?

 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement