Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Hot Weather: गर्मी में पानी देखते ही कूदने लगे कुत्ते, वायरल हुआ पूल पार्टी का वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो में देखा सकते हैं कि कुछ कुत्ते पहले खेल रहे होते हैं फिर पास में पानी देखखर उनका मन पूल पार्टी का हो जाता है.

Hot Weather: गर्मी में पानी देखते ही कूदने लगे कुत्ते, वायरल हुआ पूल पार्टी का वीडियो
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गर्मी के मौसम में पूल दिख जाए तो कोई उसमें डाइव लगाने से खुद को कैसे रोक सकता है. यही हाल सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच रहे उन कुत्तों का हुआ जिन्होंने पानी देखते ही ऐसी छलांग लगाई कि अब हर तरफ छाए हुए हैं. करें भी क्या गर्मी का हाल ही है कि हर कोई वहीं जाना चाहता है जहां ठंडक होती है. खासतौर से नहाते वक्त अगर ठंडा पानी मिल जाए तो जरूर राहत मिलती है. यही सोचकर शायद ये कुत्ते पानी में कूद पड़े.

गर्मी से राहत पाने का Good Idea

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ कुत्ते मैदान में खेल रहे होते हैं और गर्मी से राहत पाने के लिए वहां मौजूद गड्ढे में भरे पानी में कूदने लगते हैं. कुत्तों की मस्ती वाला वीडियो देखकर लग रहा है कि इन्होंने तो बिना पैसे खर्च किए ही पूल पार्टी मना ली. कुत्ते दौड़कर आते हैं और हवा में छलांग लगाते हुए पानी में कूदते हैं. इसके बाद जैसे ही वह पानी में गिरते हैं तो आनंद ही आनंद.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zee News (@zeenews)

 

यह भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: बॉल से खेलते दिखे लोमड़ी के बच्चे, देखकर आपको भी आजाएगी हंसी

सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर हो रहा वायरल

यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है. जी न्यूज के इंस्टाग्राम (Instagram Reels) पेज पर यह वीडियो जैसे ही अपलोड किया गया, इसे लोगों ने खूब लाइक किया. इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'गर्मी से बेहाल कुत्तों ने की 'पूल पार्टी', पानी देखते ही उछल-उछलकर यूं लगाई छलांग...' इस वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह क कमेंट किए और इनकी पार्टी की खूब तारीफ की.

यह भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: आसमान में उड़ता दिखा सोना, देखने वाले रह गए हैरान

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement