Advertisement

अब कुत्ते को टहलाने के लिए खुद नहीं जाना पड़ेगा बाहर, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देख आ जाएगा समझ

Viral News: कुत्ता ड्रोन की रफ्तार से कदम ताल करता दिख रहा है जिसका वीडियो इस समय काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

अब कुत्ते को टहलाने के लिए खुद नहीं जाना पड़ेगा बाहर, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देख आ जाएगा समझ
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ अजीब वायरल होता रहता है जिसे देख कभी लोग चौंक जाते हैं तो कभी हंसते हसते लोटपोट हो जाते हैं. तकनीक के समय में आज ड्रोन के जरिए फूड डिलीवरी कंपनियां लोगों तक खाना पहुंचा रही हैं. वहीं अब ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में एक ड्रोन कुत्तें को टहलाता दिख रहा है. 

दरअसल, इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ हैं. इसमें एक ड्रोन एक कुत्तें को टहलाता दिख रहा है. खास बात यह है कि कुत्ता जैसे इंसानों के साथ होने पर कंट्रोल में रहता है, ठीक उसी तरह ड्रोन के कुत्तें को टहलाते वक्त कुत्ता पूरे कंट्रोल में दिख रहा हैं जिसके चलते यूजर्स इस वीडियो को काफी पंसद कर रहे हैं. 

'मुझे प्यार है तुमसे' गाने पर पाकिस्तानी लड़की ने लगाए ऐसे ठुमके, देखकर उड़ गए सबके होश

मशीन के साथ कभी कभी इंसानों को तालमेल बिठाने में काफी वक्त लग जाता है लेकिन कुत्ते के साथ ऐसा नहीं था. इस वीडियो मे देखा जा सकता है कि जैसे जैसे वीडियो में ड्रोन आगे बढ़ रहा है, ठीक उसी रफ्तार में ड्रोन की कंट्रोल को फॉलो करते हुए कुत्ता चल रहा है.

दौड़ रहा था हिरण, रास्ते में बैठा मिला टाइगर, फिर जो हुआ, वो हैरान कर देगा, देखें वायरल VIDEO

बता दें कि ट्विटर पर यह वीडियो @fasc1nate नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. कुत्ता ड्रोन के साथ बड़े आराम से वॉक पर निकला है जैसे कोई अन्य इंसान उसे लेकर घूमने निकला हो. कुत्ते और ड्रोन की इस जुगलबंदी को सोशल मीडिया पर खूब पंसद किया जा रहा है. लोग इस पर गजब के रिएक्शंस भी दे रहे हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement