Advertisement

Dog vs Lion Fight: कुत्ते के सामने शेर की सिट्टी पिट्टी गुम, दुम दबाकर भागा जंगल का राजा

Animal Fight के वीडियो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल रहते हैं और एक ऐसे ही वीडियो में एक कुत्ता शेर पर भारी पड़ता दिख रहा है.

Dog vs Lion Fight: कुत्ते के सामने शेर की सिट्टी पिट्टी गुम, दुम दबाकर भागा जंगल का राजा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शेर को जंगल का राजा कहा जाता है. इससे लगभग सभी जानवर डरते हैं. जिस रास्ते से शेर गुजरता है, वहां के जानवर डर के मारे वहां का रास्ता ही छोड़ देते हैं लेकिन अब कुछ अजीबो-गरीब हुआ है. एक शेर कुत्ते के सामने आया तो कुत्ते ने ऐसी बहादुरी दिखाई कि जंगल का राजा कहा जाने वाले शेर उल्टे पैरे दुम दबाकर भाग गया. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

दरअसल, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल में एक शेर और एक कुत्ता आमने-सामने हैं. शेर जैसे ही कुत्ते को देखता है तो वो उसका शिकार करने के लिए उसकी तरफ दौड़ा-दौड़ा चला आता है. अब दिलचस्प बात यह है कि शेर को देख कुत्ता डरता नहीं बल्कि मुश्किल का सामना करता है. कुत्ता उस शेर को डराता भी है और उसी पर हमला करने लगता है.

Holi में Swiggy के Ad पर मची हायतौबा, जानिए क्यों बताया जा रहा इसे हिंदू विरोधी

मोबाइल खरीदने पर फ्री में दे रहा था दो बीयर, होली ऑफर देने वाले पुलिस ने धर दबोचा

कुत्ते की यह बहादुरी देख शेर पस्त पड़ जाता है और पीछे हटने लगता है. कुत्ता बहादुरी से शेर को इतना ज्यादा परेशान कर देता है कि  बेचारा शेर पीछे हट जाता है. शेर दुम दबाकर भाग जाता है.  मजबूरन पीछे भागना पड़ता है. वहीं इस कुत्ते की ‘बब्बर शेर’ वाली हरकतें शेर के सामने सवाशेर वाली पड़ती है जो कि काफी दिलचस्प है क्योंकि आम तौर पर तो कुत्ते अपने से किसी भी बड़े जानवर को देख डर के मारे भौंकने या भागने लगते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement