Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Shame! इलाज करवाने आई महिलाओं के साथ किया धोखा, 94 बच्चों का बाप बना डॉक्टर

डॉक्टर की यह करतूत पहली बार जैकोबा बेलाईड नाम की लड़की ने उजागर की. जैकोबा की मां उसी डॉक्टर की मरीज हुआ करती थीं.

Shame! इलाज करवाने आई महिलाओं के साथ किया धोखा, 94 बच्चों का बाप बना डॉक्टर
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: यूं तो डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है लेकिन कभी-कभी कुछ लोग ऐसे भी निकल आते हैं जो इस पेशे पर कलंक साबित होते हैं. ऐसा ही मामला अमेरिका से सामने आया है जहां फर्टिलिटी का इलाज करने वाले एक डॉक्टर ने इलाज के लिए आने वाली महिलाओं के साथ धोखा किया. जब इस डॉक्टर की हरकत का खुलासा हुआ तो पता चला कि वह अबतक 94 बच्चों का बाप बन चुका है और यह गिनती अभी जाती है.

मामला अमेरिका के इंडियानापोलिस का है. यहां पर डोलाल्ड क्लाइन नाम का एक फर्टिलिटी डॉक्टर 94 बच्चों का बाप निकला. यह डॉक्टर इलाज करवाने के लिए आने वाली महिलओं में अपना स्पर्म (Sperm) डाल दिया करता था. यह सब बिना महिलाओं को जानकारी दिए होता था. 

कैसे सामने आया मामला?

डॉक्टर की यह करतूत पहली बार जैकोबा बेलाईड नाम की लड़की ने उजागर की. जैकोबा की मां उसी डॉक्टर की मरीज हुआ करती थीं. साथ ही जैकोबा का जन्म भी स्पर्म डोनेशन (Sperm Donation) से ही हुआ था. इस बात का तब चला जब जैकोबा ने एक दिन अपने घर पर ही अपना डीएनए टेस्ट किया. डीएनए टेस्ट का रिजल्ट जानकर सभी दंग रह गए. टेस्ट में पता चला कि इस डॉक्टर से जैकोबा के और सात भाई-बहन हैं लेकिन सबसे हैरान कर देने वाली बात यह थी कि उन सभी की मां अलग-अलग हैं. टेस्ट के रिजल्ट के बाद इस बात की तह तक जाने के लिए जैकोबा ग्रुप बनाकर काम करने लगी. जहां उसे पता चला कि उन सभी की मां उसी फर्टिलिटी डॉक्टर की मरीज थीं. जहां वो इलाज के दौरान उन सभी में अपना स्पर्म डाल दिया करता था.

यह भी पढ़ें: दूल्हे ने बाइक के लिए किया हंगामा, दुल्हन ने ऐसा सबक सिखाया कि जिंदगीभर नहीं भूलेगा

डॉ. क्लाइन की मरीज रह चुकी लिज व्हाइट ने कहा कि जब उन्हें मैट का डीएनए (DNA) टेस्ट मिला तो उन्हें पहली बार लगा कि उनका 15 बार रेप हुआ है और उन्हें इस बात की जानकारी भी नहीं है. 

Netflix पर है इस डॉक्टर पर बनी डॉक्युमेंट्री

1970 और 1980 के दशक में की गई डॉक्टर की इस करतूत पर एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई जा चुकी है. डॉक्टर क्लाइन की करतूत से लोगों को अवगत कराने के लिए नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 'Our Father' नाम से एक डॉक्यूमेंट्री बनाई गई है.

यह भी पढ़ें: ऐन मौके पर बिजली गुल, मंडप में बदल गई दुल्हनें...

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement