Advertisement

Desi Jugaad Video: छत पर ईंट चढ़ाने के लिए शख्स ने निकाला गजब का देसी जुगाड़, वायरल वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे सिर

Desi Jugaad Viral Video: इंटरनेट पर वायरल हो रहा यह वीडियो देखकर लोग हैरान हैं क्योंकि शख्स ने ईंटों को ऊपर पहुंचाने के लिए स्कूटर का सहारा लिया है. लोग अभी भी उसका यह जुगाड़ समझ नहीं पाए हैं.

Desi Jugaad Video: छत पर ईंट चढ़ाने के लिए शख्स ने निकाला गजब का देसी जुगाड़, वायरल वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे सिर

Twitter Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जो काम मेहनत से नहीं हो पाता है, उसके लिए लोग जुगाड़ का सहारा लेते हैं. इंटरनेट पर ऐसे वीडियोज की भरमार है, जिनमें लोगों के जुगाड़ लगाने की क्षमता का पता चलता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसमें एक शख्श किसी बिल्डिंग के निर्माण कार्य में अपना देसी जुगाड़ लगाकर भारी ईंटों को छत के ऊपर चढ़ा रहा है लेकिन खास बात यह है कि शख्स मात्र स्कूटर पर बैठक एक्सलरेट कर रहा है.  

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि शख्स ने स्कूटर से जुगाड़ लगाया है ताकि भारी ईंटों को आसानी से छत पर पहुंचाई जा सकें. स्कूटर एक जगह खड़ा है लेकिन उसके ईंटों से भरा बोरा तेजी से ऊपर छत की ओर बढ़ रहा है. जिस काम के लिए अलग से मजदूरों को भारी मेहनत करनी पड़ती है. इस स्कूटर के जरिए ईंटो को छत पर पहुंचाने का यह काम चुटकियों में हो रहा है. 

यह भी पढ़ें- भैंस की मौत पर 80 साल के बुजुर्ग के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, 28 साल पहले किया था एक्सीडेंट 

यह भी पढ़ें- 500 की गड्डियों के साथ खेलते थानेदार के बच्चों की फोटो वायरल, जानिए पूरा मामला   

यह वीडियो ट्विटर पर काफी तेजी से वायरल हो रहा रहा है. वीडियो में शख्स के जुगाड़ को लेकर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं और कई लोग तो यह तक कह रहे हैं कि ऐसा जुगाड़ तो नासा के साइंटिस्ट भी नहीं लगा सकते हैं. लोग बार-बार यह वीडियो को स्क्रॉल करके देख रहे हैं कि आखिर इस व्यक्ति ने यह कारनामा कैसे किया है. बता दें कि यह वीडियो ट्विटर पर '@DhanValue' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement