Advertisement

Viral: देखें वीडियो, मिल गई स्टार 'खिलाड़ी', बास्केटबॉल में भारत का गोल्ड मेडल पक्का!

जिस तरह महिला उपले बना-बनाकर दीवार पर लगा रही हैं, उसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो पा रहा है. महिला की निशाने बाजी देख हर कोई हैरान है.

Viral: देखें वीडियो, मिल गई स्टार 'खिलाड़ी', बास्केटबॉल में भारत का गोल्ड मेडल पक्का!
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर आए दिन कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं.  इन दिनों ऐसा ही एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.  यह वीडियो लोगों का इतना पसंद आ रहा है कि एक ही दिन में इसे 12 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है साथ ही हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है. वीडियो में एक महिला की निशाने बाजी देख हर कोई हैरान है. हालांकि, उनकी ये निशानेबाजी कुछ अलग हटकर रही. 

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, वीडियो में महिला गोबर से अपना टैलेंट दिखाती नजर आ रही हैं. महिला गोबर से उपले बनाती हैं और फिर एक परफेक्ट निशाना लगाते हुए जमीन पर खड़े-खड़े उसे दीवार पर चिपका देती हैं. इस दौरान जिस तरह महिला उपले बना-बनाकर दीवार पर लगा रही हैं, उसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो पा रहा है. महिला का निशाना देखकर आपको भी हैरानी होगी. 

यहां देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि कैसे महिला एकदम सटीक तरीके से उपलों को सही जगह पर लगा रही हैं. वीडियो में उनका निशाना एकदम अचूक नजर आ रहा है. यही वजह है कि उनका यह वीडियो अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें- OMG! कुत्तों से परेशान कुत्ता, शोर से बचने के लिए पहनता है हेडफोन

वायरल वीडियो IAS अधिकारी अवनीश शरण ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है जिसे अब तक 1.2M बार देखा जा चुका है. इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'भारतीय बास्केट बॉल टीम इस महिला को खोज रही है.'
 

यह भी पढ़ें: Bihar Video: एग्जाम सेंटर की बत्ती गुल, मोबाइल की फ्लैश लाइट में पेपर देते दिखे छात्र

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement