ट्रेंडिंग
Viral News in Hindi: अमेरिका में रहने वालों को भारतीय रहन-सहन से जुड़ी देहाती चीजें खूब भाती हैं. हजारों रुपये में देसी खटिया से लेकर नीम की दातुन तक महंगे दामों पर बिकने की खबरें खूब वायरल हुई हैं. ऐसे ही अब भारतीय देहातों में यूज किया जाने वाला झोला भी अमेरिकियों को जमकर भा रहा है.
Viral News in Hindi: भारत में भले ही विदेशी बैग, कपड़े आदि को लेकर लोगों में दीवानगी दिखती है, लेकिन विदेशियों के बीच भारतीय देहातों से जुड़ी रोजमर्रा की चीजें जमकर लोकप्रिय हो रही हैं. कई बार भारतीय देसी खटिया के हजारों रुपये में बिकने से लेकर नीम की दातुन तक की विदेशी दीवानगी की खबरें वायरल हो चुकी हैं. ऐसा ही एक और मामला इंटरनेट पर छाया हुआ है. दरअसल जो देसी इंडियन झोला अब भारतीय घरों में भी कम ही दिखाई देता है, अमेरिका में वही झोला 100-200 नहीं बल्कि पूरे 48 डॉलर (करीब 4,228 रुपये) में बेचा जा रहा है. यह झोला बेचने का काम भी कोई आम शख्स नहीं बल्कि अमेरिका के सबसे मशहूर लग्जरी स्टोर्स में से एक नॉर्डस्ट्रॉम (Nordstrom) कर रहा है. झोले की कीमत देखकर इंटरनेट यूजर्स शॉक्ड दिखाई दे रहे हैं. यूजर्स ने मजे लेते हुए यहां तक कहा है कि वे भी स्कॉटिश ड्रेप बताकर भारतीय लुंगी को ऑनलाइन बेचना शुरू करेंगे.
इंडियन सोविनियर बैग के नाम से बेचा जा रहा झोला
नॉर्डस्ट्रॉम की ऑनलाइन वेबसाइट पर भारतीय देसी झोला बेचने के लिए जापानी कंपनी पुएबको (Puebco) ने अपलोड किया है, जो इसे 'इंडियन सोविनियर बैग' के नाम से ब्रांड कर रही है. कंपनी इसकी मार्केटिंग अमेरिकी कस्टमर्स को अपस्केल आइटम (उच्चस्तरीय वस्तु) के तौर पर कर रही है. नॉर्डस्ट्रॉम पर बिक रहे झोले के ब्योरे में लिखा गया है,'अद्वितीय डिजाइनों से सुसज्जित स्टाइलिश बैग, जो एक खूबसूरत देश के लिए अपने प्यार को दिखाते हुए अपनी आवश्यक वस्तुओं को ले जाने के लिए एकदम सही विकल्प है.' इससे आगे झोले को 'किसी भी यात्री या भारतीय संस्कृति के प्रेमी के लिए जरूरी' बताया गया है. वेबसाइट पर कहा गया है कि यह बैग आपको 'भारत का एक हिस्सा अपने साथ ले जाने' की सुविधा देता है.' इस बैग पर हिंदी में 'रमेश स्पेशल नमकीन' और 'चेतक स्वीट्स' जैसे लेबल्स छपे हुए हैं.
सोशल मीडिया पर बन गया है चर्चा का सबब
देसी झोले की अमेरिकी वेबसाइट पर इतनी महंगी कीमत देखकर भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए हैं. झोले की 4,228 रुपये की कीमत भारतीय यूजर्स के बीच चर्चा के चलते सोशल मीडिया बज बन गई है. इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने लिखा,'इसके बाद कुछ 'मसालेदार और कुरकुरे स्नैक्स' होंगे, लेकिन हम जानते हैं कि यह सिर्फ हल्दीराम है.' दूसरे यूजर ने लिखा,'इसके लिए 48 डॉलर. मेरा भारतीय दिल रोने लग रहा है.' एक अन्य यूजर ने लिखा,'वे भारतीय लुंगी भी बेचना शुरू कर देंगे और उसे स्कॉटिस ड्रेप बताएंगे.' एक और यूजर ने लिखा,'केवल विमल तंबाकू झोला ही पॉपुलर नहीं है. यह सस्ता दिखने वाला नमकीन का थैला यहां क्या कर रहा है?' इसी तरह इसे लेकर जमकर कमेंट किए गए हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.