Advertisement

हॉट कपड़ों में लड़की ने किया जोरदार डांस, वीडियो शेयर कर बोली 'अपनों से कैसा पर्दा'

Desi Girl Dance Video: इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 36 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं.

हॉट कपड़ों में लड़की ने किया जोरदार डांस, वीडियो शेयर कर बोली 'अपनों से कैसा पर्दा'

Viral Giral Dance

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Viral Dance Video- फिल्मी गानों पर डांस वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड करने का क्रेज आजकल युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है. इंस्टाग्राम, यूट्यूब, फेसबुक रील्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स ऐसे वीडियो से भरे पड़े हैं. ऐसा ही एक वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें काले रंग की बेहद हॉट ड्रेस में लड़की ने ऐसा शानदार डांस किया है, जिसे देखकर आप उसके फैन बन जाएंगे. पॉपुलर बॉलीवुड सॉन्ग 'परदा परदा' पर यह डांस सहेली रूद्रा नाम की इंफ्लूएंशर ने किया है, जिसे उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. सहेली ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'अपनों से कैसा परदा'. यह गाना बॉलीवुड फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' का है, जिसमें अजय देवगन, कंगना रनौट और इमरान हाशमी जैसा कलाकार थे.

क्या दिख रहा है हॉट वीडियो में

वायरल वीडियो में सहेली ने काले रंग की टाइट फिट ड्रेस पहनी हुई है, जो किसी चमकीले फैब्रिक से बनी हुई है. इस ड्रेस में सहेली रूद्रा बेहद हॉट लग रही हैं. उनके डांस स्टेप्स भी बेहद किलर हैं और एक-एक मूव नेटीजन्स को क्रेजी बना रहा है. लोगों ने उसे बोल्ड और सेन्सेशनल मूव्स के लिए वीडियो के कमेंट सेक्शन में जमकर सराहा है.

वायरल हो गया है वीडियो

सहेली रूद्रा ने यह वीडियो बृहस्पतिवार 9 मार्च को शेयर किया था. इसे अब तक 36 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 3 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. यूजर्न ने इस पर जमकर कमेंट भी किए हैं. कुछ यूजर ने तो उसे शादी करने तक का प्रस्ताव दे दिया है. एक यूजर ने लिखा, बहुत शानदार डांस. दूसरे यूजर ने लिखा, बेहतरीन कॉस्टयूम के साथ सुपर डांस मूव. तीसरे यूजर ने उनसे लाइव परफॉर्मेंस देने की गुजारिश की. एक यूजर ने उनकी खिंचाई भी की और कहा, काली बिल्ली लग रही हो. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement