Advertisement

Shocking Video: सींग पर उठाया, पटककर मारा, दिल्ली में आवारा सांड की हरकत का वीडियो कंपकंपा देगा

Shocking Video: दिल्ली के वायरल वीडियो (Delhi Viral Video) में साफ दिख रहा है कि कैसे सांड ने बुजुर्ग को पहले सींग पर उठाया और फिर पटकने के बाद जमीन पर घसीट दिया. यह वीडियो दिल्ली के छत्तरपुर इलाके का बताया जा रहा है.

Latest News
Shocking Video: सींग पर उठाया, पटककर मारा, दिल्ली में आवारा सांड की हरकत का वीडियो कंपकंपा देगा

Delhi Viral Video: दिल्ली के छतरपुर इलाके में बुजुर्ग पर हमला करता आवारा सांड.

Add DNA as a Preferred Source

Shocking Video: सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशु हर जगह समस्या बने हुए हैं. इन आवारा पशुओं से केवल ट्रैफिक जाम होने की ही समस्या नहीं है बल्कि कई बार ये बेकाबू होकर बेहद आक्रामक तरीके से लोगों पर हमला कर रहे हैं. ऐसी ही एक घटना देश की राजधानी दिल्ली के छत्तरपुर इलाके में हुई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद वायरल (Delhi Viral Video) हो रहा है. आवारा सांड ने अपने घर के बाहर स्कूटी पार्क कर रहे बुजुर्ग पर बेवजह अचानक हमला बोल दिया और उन्हें सींग से ऊपर उठाने के बाद नीचे पटक दिया. बचाने आए लोगों पर भी सांड ने हमला कर दिया. किसी तरह बुजुर्ग की जान बचाई जा सकी. सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ ये वीडियो (Viral Animal Video) इतना खौफनाक है कि आप भी देखकर इसे कांप जाएंगे और कल से आवारा पशुओं से कई गज की दूरी बनाकर चलेंगे.

क्या दिख रहा है वायरल वीडियो में
एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किए गए वीडियो (Animal Attack Video) में दिख रहा है कि एक बुजुर्ग आदमी घर के बाहर स्कूटी को स्टैंड पर लगा रहा है. इसी दौरान वहां घूम रहे आवारा सांड ने अचानक उस पर हमला कर दिया. सांड ने आदमी को टक्कर मारी, जिससे उसका सींग शर्ट में फंस गया. सांड ने सींग में फंसे आदमी को हवा में कई फुट ऊंचा उठाया और फिर जमीन पर पटक दिया. इसके बाद उसे बेहद हिंसक तरीके से कई मीटर तक सड़क पर घसीटता हुआ चला गया. सड़क के बीच में पड़े बुजुर्ग को सिर से टक्कर मारने की कोशिश करते हुए सांड अपने पैरों से कुचलने का भी प्रयास कर रहा था. इस कोशिश में सांड बुजुर्ग के ऊपर ही पलट गया, लेकिन दोबारा खड़ा होकर टक्कर मारने लगा. 

बचाने आए लोगों पर भी बोला हमला
घर के अंदर से एक युवक-युवती और एक महिला बुजुर्ग को बचाने के लिए कुत्ते लेकर आए, लेकिन सांड ने उन्हें भी टक्कर मारने की कोशिश की. महिला को टक्कर मारकर गिरा भी दिया. इसी दौरान वहां पहुंचे अन्य लोगों ने लाठी-डंडों की मदद से सांड पर हमला किया तो वह वहां से भाग निकला. यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है. जानकारी के मुताबिक, घायल बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

सोशल मीडिया पर मिल रहे जबरदस्त रिएक्शन
यह वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो गया है. इसे अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं और शेयर कर चुके हैं. एक यूजर ने लिखा,'आवारा सांड और पत्नी का मूड कभी भी बिगड़ सकता है.' दूसरे यूजर ने लिखा,'यह भारत के लोगों के लिए बड़ी समस्या है. हर दिन आप इस तरह के वीडियो देखते हैं. सरकार को इस मुद्दे को सुलझाने के लिए कुछ करना चाहिए. लोग जानवरों के साथ एक्सीडेंट में मर रहे हैं और सांड सड़क पर लोगों की हत्या कर रहे हैं. एक बार ये किसी इंसान को टारगेट कर लें तो वह इंसान भाग भी नहीं सकता है.' एक अन्य यूजर ने लिखा,'भारतीय शहरों में गायों का सड़कों पर घूमना बंद होना चाहिए. आवारा कुत्ते और गाय परेशानी का सबब बन रहे हैं.' बहुत सारे अन्य लोगों ने भी इसे लेकर चिंता जताई है.

दिल्ली में ही हो गई थी सांड के हमले से बुजुर्ग की मौत
दिल्ली में इससे पहले भी एक ऐसी ही घटना का वीडियो सामने आया था. अलीपुर इलाके में हुई उस घटना में आवारा सांड ने दो लोगों पर हमला किया था. सांड के हमले से जहां 67 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई थी, वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था. उस समय भी दिल्ली की सड़कों से आवारा सांडों को हटाए जाने की मांग उठी थी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement