Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Tihar Jail के जेलर ने  किया 'तमंचे पर डिस्को', बर्थडे पार्टी के Viral Dance Video ने खड़ी कर दी मुसीबत

Tihar Prison Jailer Deepak Sharma Viral Video: दिल्ली की तिहाड़ जेल में डिप्टी जेलर दीपक शर्मा फिटनेस सेलिब्रेटी भी हैं. वायरल वीडियो में वो 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं' गाने पर डांस करते दिख रहे हैं.

Latest News
Tihar Jail के जेलर ने  किया 'तमंचे पर डिस्को', बर्थडे पार्टी के Viral Dance Video ने खड़ी कर दी मुसीबत

Tihar Jail Jailer Deepak Sharma हाथ में पिस्तौल लेकर डांस करते हुए दिखाई दिए हैं.

Add DNA as a Preferred Source

Tihar Prison Jailer Deepak Sharma Viral Video: अपनी फिटनेस और बॉडीबिल्डर फिजिक के लिए चर्चा में रहने वाले दिल्ली की तिहाड़ जेल (Tihar Jail) के डिप्टी जेलर दीपक शर्मा विवाद में फंस गए हैं. दीपक शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वो हाथ में पिस्टल लेकर 'तमंचे पर डिस्को' करते नजर आ रहे हैं. वीडियो अपलोड करने वालों ने इस डांस के दौरान कई हवाई फायर होने के भी आरोप लगे हैं. वीडियो सामने आने के बाद लोग दीपक शर्मा को गैरजिम्मेदार बताते हुए उनके खिलाफ जांच की मांग कर रहे हैं. साथ ही ऐसी लापरवाही के लिए उन पर कार्रवाई की भी मांग कर रहे हैं.

पार्षद पति की बर्थडे पार्टी का बताया जा रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दीपक शर्मा हाथ में रिवाल्वर लिए हुए हैं, जो देखने में उनकी सरकारी रिवाल्वर लग रही है. हाथ में रिवाल्वर लेकर उसे हवा में लहराते हुए दीपक अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) की नकल कर रहे हैं और उनके मशहूर गाने ' नायक नहीं, खलनायक हूं मैं...' पर डांस करते हुए दिख रहे हैं. यह वीडियो मीडिया रिपोर्ट्स में घोंडा की भाजपा पार्षद के पति की बर्थडे पार्टी का बताया जा रहा है, जो गुरुवार को सीमापुरी पुलिस थाने के पास आयोजित की गई थी.

क्या कह रहे हैं लोग

सोळ मीडिया पर यह वीडियो देखने के बाद लोग डिप्टी जेलर दीपक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,'सामान्य आदमी को पिस्टल लहराते ही पुलिस फौरन जेल में डाल देती है. क्या दिल्ली की तिहाड़ जेल के जेलर दीपक शर्मा के सर्विस पिस्टल ऐसे लहराने पर कोई कार्रवाई होगी?' दूसरे यूजर ने कहा,'अधिकारी और नेताओं के लिए यहां सब जायज है.' तीसरे यूजर ने लिखा,' बेचारी दिल्ली पुलिस, मासूम को पता ही नहीं है कि पब्लिक प्लेस में पिस्टल लहराना अपराध है.' इसी तरह लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

4.4 लाख सोशल मीडिया फॉलोअर्स हैं डिप्टी जेल के

तिहाड़ जेल के डिप्टी जेलर दीपक शर्मा को उनके बॉडी बिल्डर जैसे शरीर के लिए सभी पहचानते हैं. फिटनेस के शौकीन दीपक इंस्टाग्राम पर बेहद एक्टिव रहते हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 4.4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. पिछले साल अगस्त में भी वो चर्चा में रहे थे, जब उन्होंने एक महिला और उसके पति के खिलाफ 50 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया था.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement