Advertisement

Delhi Police Viral Video: खाली हाथ ही पिस्तौल लिए बदमाश से भिड़ गया हेड कॉन्स्टेबल, हत्या के दो आरोपी दबोचे

Policeman Viral Video: बदमाश एक बाइक सवार को लूटने की कोशिश कर रहे थे, तभी वहां हेड कॉन्स्टेबल पहुंच गया और उन्हें दबोच लिया. 

Delhi Police Viral Video: खाली हाथ ही पिस्तौल लिए बदमाश से भिड़ गया हेड कॉन्स्टेबल, हत्या के दो आरोपी दबोचे

Delhi Police Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Delhi Police News- दिल्ली पुलिस के एक जवान ने अकेले ही हत्या और डकैती जैसे संगीन जुर्म के दो आरोपी दबोचकर तहलका मचा दिया है. दोनों बदमाशों के पास पिस्तौल भी थी, जिससे उन्होंने पुलिस जवान पर गोली चलाने की भी कोशिश की, लेकिन उसने इससे भी नहीं घबराते हुए दोनों को दबोच लिया. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है, जिसमें दिल्ली पुलिस के जवान की बहादुरी साफ दिखाई दे रही है. लोग इस वीडियो को देखकर जवान की तारीफ कर रहे हैं.

दिल्ली पुलिस ने भी शेयर किया है वीडियो

वीडियो दिल्ली के निहाल विहार इलाके की एक गली का है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि पकड़े गए बदमाशों में से एक पिस्तौल दिखाकर बाइक सवार को लूटने की कोशिश कर रहे था. तभी वहां दिल्ली पुलिस का हेड कॉन्सटेबल मनोज पहुंच गया, जो इलाके में गश्त कर रहा था. हेड कॉन्सटेबल को देखकर बदमाश घबरा गया. उसकी घबराहट का फायदा उठाकर बाइक सवार भाग निकला. बदमाश ने मनोज की तरफ पिस्तौल तानकर गोली मारने की धमकी दी. तब तक मनोज ने एक ईंट उठाकर उसकी तरफ फेंककर मार दी. बदमाश इससे बौखलाया तो मनोज ने भागकर उसे दबोच लिया और अडंगी मारकर नीचे पटक दिया और दबाकर बैठ गया. तब तक वहां शोर मचाते हुए अन्य लोग भी पहुंच गए और बदमाश की धुनाई करने लगे.

5 मामलों में आरोपी हैं दोनों बदमाश

दिल्ली पुलिस के डीसीपी (आउटर) हरेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के नाम ध्यान सिंह (26) और नवनीत (21) हैं. उनके कब्जे से एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है. दोनों के खिलाफ हत्या व डकैती के 5 मुकदमे दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि मंगलवार को हेड कांस्टेबल मनोज और देवेंद्र गश्त कर रहे थे. इसी दौरान निहाल विहार इलाके में निलोठी के मच्छी चौक पर रात करीब 9 बजकर 50 मिनट उन्होंने दोनों आरोपियों को मोटरसाइकिल पर देखा. पुलिस को देखकर भागने की कोशिश में उनकी बाइक फिसल गई. इसके बाद वे पैदल ही भागने लगे. देवेंद्र ने बाइक चला रहे युवक को वहीं दबोच लिया. पीछे बैठा हुआ दूसरा युवक भाग निकला, जिसे पीछा करते हुए मनोज ने बहादुरी दिखाकर पकड़ा. एक आरोपी पिछले साल ही जमानत पर जेल से बाहर निकला था. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement