Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

दिल्ली मेट्रो में लाल साड़ी पहनकर जमकर नाची ये महिला, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो

Delhi Metro Dance Video: मेट्रो में एक महिला लाल रंग की साड़ी में डांस करती नजर आई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

दिल्ली मेट्रो में लाल साड़ी पहनकर जमकर नाची ये महिला, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो

Delhi Metro Dance Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हाल ही में दिल्ली मेट्रो में रिदम चानना नाम की लड़की बिकनी पहनने को लेकर चर्चा में आई थी. उसे सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया था. हालांकि उसका कहना था कि वह कपड़े पहनने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं. वहीं अब दिल्ली मेट्रो में ही एक महिला के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है जो कि भोजपुरी गाने पर डांस करती नजर आ रही है. महिला का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है. 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अवनिकारीश नाम की यूजर द्वारा शेयर किया गया है. वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला लाल साड़ी पहने नजर आ रही है और दिल्ली मेट्रो के प्लेटफॉर्म पर भोजपुरी गाने पर डांस करती नजर आ रही है. महिला खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह के गाने पर थिरक रही है. महिला ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "यार बहुत हिम्मत चाहिए मेट्रो में डांस करने के लिए."

बता दे कि यह वीडियो लगभग एक महीने पुराना है. इसे यूजर ने 16 फरवरी को शेयर किया था. अब तक महिला के पोस्ट को 12,000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और खूब सारे कमेंट्स भी मिले हैं. इंस्टाग्राम यूजर्स ने महिला के डांस की जमकर तारीफ भी की है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement