Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Delhi Metro में चप्पल और बोतल बने हथियार, भिड़ी दो लड़कियां, VIDEO वायरल

दिल्ली मेट्रो में लड़कियों के भिड़ने की खबरें तो आपने कई देखी होंगी लेकिन इस बार जो मेट्रो में हुआ है, वैसा सीन आपने कहीं नहीं देखा होगा. देखिए वीडियो.

Delhi Metro में चप्पल और बोतल बने हथियार, भिड़ी दो लड़कियां, VIDEO वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली मेट्रो अब वायरल वीडियो का अड्डा बन गया है. आए दिन, मेट्रो में कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है, जिसकी वजह से दिल्ली की ये 'लाइफ-लाइन' चर्चा में आ जाती है. इस बार की वजह भी बेहद दिलचस्प है. दो लड़कियों ने मेट्रो को ही युद्ध का मैदान बना दिया. दोनों के तेवर ऐसे हैं कि जिसे देखकर आप कहेंगे, 'वाह! ये दिल्ली मेट्रो है या कोई बैटल ग्राउंड है.'

दिल्ली मेट्रो ट्रेन किसी बात को लेकर दो लड़कियां भिड़ पड़ीं. दोनों एक-दूसरे से मारपीट करने के लिए तैयार हो गईं. सार्वजनिक प्लेस पर ऐसी बहसों की बात बेहद आम हो गई है. दोनों लड़कियां हाथापाई के लिए ऐसे तैयार हुईं कि लग रहा है कि दंगल होने जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- 4 करोड़ रुपये में बिक रहा है यह पिज्जा, जानिए क्यों इतनी ज्यादा है इसकी कीमत

जूते-बोतल बने हथियार और मनाती रह गईं महिलाएं

वीडियो की शुरुआत में महिला अपने जूतों को ऐसे दिखाती है कि जैसे हथियार हो. वहीं दूसरी लड़की फोन रखती है और बोतल को हथियार बनाने के अंदाज में दिखाती है. आसपास बैठी महिलाएं दोनों से लड़ाई छोड़ने की बात कहती हैं. महिलाएं कहती हैं कि झगड़ा न करो. दोनों लड़कियां एक-दूसरे को धमकी देती हैं. 


झगड़ा हुआ तो लड़की ने फेंका 'दुश्मन' पर पानी

 

लड़कियों की इस लड़ाई को किसी ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया है. वीडियो में यह साफ नहीं है कि दोनों लड़कियों में किस बात के लिए लड़ाई हो रही है. दोनों को भिड़ते देखे कोच में सवार अन्य महिलाएं शांत रहने के लिए भी कहती हैं. एक लड़की कोच में हेल्पलाइन के लिए जरिए ड्राइवर से बात करती है. तभी दूसरी लड़की उसे गाली देती है और उस पर बोतल से पानी फेंक देती है. यह नजारा देखकर लोग असहज हो जाते हैं.

चर्चा में रहे हैं दिल्ली मेट्रो के कांड

दिल्ली मेट्रो में हाल में हुए कई कांड सुर्खियों में रहे हैं. एक कपल के किस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वहीं एक लड़के के मास्टरबेशन का भी विडियो वायरल हुआ था. मेट्रो वायरल गर्ल रिदम चेन्ना का वीडियो सुर्खियों में रहा, वहीं एक लड़की के डांस वीडियो ने भी सुर्खियां बिटोरी थीं. सोशल मीडिया पर चर्चा चली कि क्या इस तरह की हरकतों को पब्लिक प्लेस में करने की इजाजत दी जा सकती है या नहीं.

यह भी पढ़ें- बीयर ले जा रहा ट्रक पलटा तो लोगों की हो गई बल्ले-बल्ले, लूटने के लिए मची भगदड़

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा के दौरान किसी भी तरह के आपत्तिजनक व्यवहार के बारे में रिपोर्ट करें. ऐसी घटनाओं पर नजर रखें और यात्रा के दौरान शिष्टता बनाए रखें. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement