Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

क्या करती हैं Dehati Madam यशोदा लोधी जो Youtube बरसा रहा पैसे, दिल छू लेगी संघर्ष की कहानी

Dehati Madam अपनी स्किल्स की वजह से गरीबी से बाहर आईं. अब किसी सरकारी कर्मचारी से ज्यादा कमाई वे घर बैठे करती हैं.

Latest News
क्या करती हैं Dehati Madam यशोदा लोधी जो Youtube बरसा रहा पैसे, दिल छू लेगी संघर्ष की कहानी

Dehati Madam Yashoda Lodhi

Add DNA as a Preferred Source

अगर आप योग्य हैं और अपना टैलेंट दुनिया को दिखाना आता है तो सोशल मीडिया आपको स्टार बना सकता है. देहाती मैडम (Dehati Madam) यशोदा लोधी (Yashoda Lodhi) की कहानी कुछ ऐसी है.

यशोदा पिछड़े गांव से आती हैं लेकिन लोग शहरों में बैठकर उनकी सफलता की कहानियां पढ़ते हैं. दुनियाभर में अपने टीचिंग स्किल्स की वजह से लोकप्रिय हो रही हैं. 

एक दिहाड़ी मजदूर की पत्नी आज देश के सफल यूट्यूबर्स में से एक है. देहाती मैडम कमाई के मामले में अब सरकारी कर्मचारियों से कहीं आगे हैं. वे यूट्यूब पर अंग्रेजी पढ़ाती हैं और उनके मजेदार अंदाज को लोग बेहद पसंद करते हैं.

इसे भी पढ़ें- Doctor कपल ने Operation Theatre में कराया Pre Wedding Shoot, नौकरी से हो गई छुट्टी

यशोदा लोधी हैं कौन?
यशोदा लोधी को लोग प्यार से देहाती मैडम बुलाते हैं. वे अंग्रेजी पढ़ाती हैं. वे यूपी के कौशांबी से आती हैं. वे यूट्यूब चैनल पर लोगों को अंग्रेजी सिखाकर मोटी कमाई करती हैं. पहली नजर में आपको लगेगा कि यशोदा कोई ग्रामीण महिला हैं जो गलती से यूट्यूब पर आ गई है लेकिन उनकी अंग्रेजी आपको प्रभावित कर लेगी.

सिर पर लाल सिंदूर, माथे पर बिंदी और साड़ी परिधान ग्रामीण लेकिन स्किल्स में शहरी पीछे छूट जाएं. उनकी पढ़ाने की अलग तकनकी लोगों को लुभाती है. यही यशोदा की खासियत है. 

मजेदार अंदाज में अंग्रेजी सिखाती हैं देहाती मैडम
देहाती मैडम अपने Youtube चैलन पर आसानी से समझ में आने वाली अंग्रेजी ट्यूशन पढ़ाती हैं. वे चाहती हैं कि उनकी तरह पिछड़े परिवेश से  आने वाले लोग बिना किसी परेशानी के अंग्रेजी सीख लें. वे अपने उच्चारण पर काम भी कर रही हैं और दूसरों को भी ठीक करने की सलाह देती हैं.

इसे भी पढ़ें- Viral News: प्याज काटने का तरीका था गलत, गर्लफ्रैंड ने टोका तो हुआ मर्डर, गुनहगार की स्टोरी पर कन्फ्यूज पुलिस

हिंदी से ग्रेजुएट दुनिया को सिखा रही हैं अंग्रेजी
यशोदा अपने मामा के घर पली-बढ़ी हैं. उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई हिंदी में की है. हिंदी से ही वे ग्रेजुएट हैं. उन्होंने बच्चों को पढ़ाना शुरू किया. इसी दौरान वे अपने जीवनसाथी से मिलीं. उनके रिश्ते पर परिवार को ऐतराज था. पारिवारिक विरोध के बाद भी यशोदा अपने मां-बाप के घर गईं.

परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी
शादी का फैसला लेने की वजह से परिवार ने उनकी नहीं सुनी. यशोदा अपने पति के साथ मिलकर काम करने लगीं. नवंबर 2021 में, यशोदा पहली बार Youtube पर आईं. वे स्मार्टफोन पर वीडियो देख-देखकर व्लॉग शुरू कर बैठीं. उन्होंने यूट्यूबर पर अंग्रेजी सिखाना शुरू कर दिया.

इसे भी पढ़ें- Gujarat के समुद्र में पकड़ रहे थे मछली, मिल गया सदियों पुराना स्फटिक शिवलिंग, देखें Viral Video

महज 300 रुपये में चलाती थीं घर खर्च, अब हजारों में कमाई
उन्हें देहाती मैडम के तौर पर नई पहचान मिली. उन्होंने जमकर वीडियो बनाए. उन्होंने अपनी सफलता की कहानी सुनाई. यशोदा लोधी बताती हैं कि उनके पति मजदूर थे. उनका 8 लोगों का परिवार है जिसे गुजारे के लिए महज 300 रुपये मिलते थे. यशोदा अब किसी सरकारी कर्मचारी से ज्यादा पैसे कमाती हैं.

हर महीने कितना कमाती हैं देहाती मैडम?
उनके यूट्यूब पर लगभग 2,00,000 से ज्यादा फॉलोअर हैं. वे हर महीने 70,000 से 80,000 रुपये प्रतिमाह कमाती हैं. उनकी कहानी लोगों को प्रेरित करती है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement