Advertisement

Trending News: पापा ने नहीं मानी बात तो बेटी ने ऐसे चखाया मजा, मामला जानकर हंसने लगेंगे आप

Funny News in Hindi: बेटी ने घर के गेट पर Father On Sale का नोटिस बनाकर चिपका दिया, जिसे उसके पापा ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है.

Trending News: पापा ने नहीं मानी बात तो बेटी ने ऐसे चखाया मजा, मामला जानकर हंसने लगेंगे आप

Funny Post: पिता ने बेटी का लिखा नोटिस सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Viral News in Hindi- पापा-बेटी की मीठी नोंकझोंक होना हर घर में आम बात है. लेकिन ऐसी नोंकझोंक के बाद एक बेटी ने जो काम किया है, वो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा. दरअसल 8 साल की बेटी ने अपने पापा के साथ छोटी सी नोंकझोंक होने पर घर के बाहर एक नोटिस बनाकर चिपका दिया, जिसे उसके पापा ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. यह नोटिस सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो गया है, जिसे देखकर लोग बेहद हंस रहे हैं और फनी कमेंट भी कर रहे हैं.

बेटी ने नोटिस में लिखा, फादर ऑन सेल

एक्स (पहले ट्विटर) पर @Malavtweets नाम के यूजर की तरफ से एक फोटो शेयर किया गया है. फोटो में एक फ्लैट के गेट पर हाथ से लिखा हुआ नोटिस चिपका हुआ है. इस फोटो के कैप्शन में यूजर ने इसे अपने और बेटी के बीच छोटी सी नोंकझोंक का नतीजा बताया है. साथ ही लिखा है कि मुझे नहीं लगता कि मैं इतना कीमती हूं. इस नोटिस में उसकी 8 साल की बेटी ने लिखा, फादर फॉर सेल ऑन 200,000 रुपये, रिंग बैल फॉर मोर इन्फो ( पिता 200,000 रुपये में बिकाऊ है. ज्यादा जानकारी के लिए घंटी बजाएं).

नोटिस पढ़कर हंस रहे हैं लोग

सोशल मीडिया पर 2 अक्टूबर को शेयर किया गया नोटिस बेहद वायरल हो गया है. इसे अब तक 28,000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं. लोग इसे पढ़कर हंस रहे हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, इसके विपरीत, मुझे लगता है कि वह आपको बहुत महत्व देती है, क्योंकि मुझे याद है कि उनकी उम्र में हम कैसे सोचते थे कि 2 लाख बहुत सारा पैसा है. दूसरे यूजर ने लिखा, ओह, उसके लिए बहुत सारा प्यार. वह हमेशा ऐसी ही बदमाश बनी रहे. 

नोट बनाने से पहले पूछी थी पापा से ये बात

पिता ने भी अपनी पोस्ट पर हो रहे कमेंट्स पढ़ने के बाद लिखा, कुछ और बात भी बची है. उसने नोट बनाने से पहले मुझसे पूछा था कि मेरी मंथली सेलरी कितनी है. फिर उसने कंधे उचकाए थे और यही रकम लिख दी, क्योंकि वह और ज्यादा जीरो लिखने में बोरियत महसूस कर रही थी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement