Advertisement

बाल कटाने हवाई जहाज से विदेश जाती है ये लड़की, ज्यादा पैसे या कोई और है वजह, जानिए

टिकटॉक पर लड़की ने जो कहानी बताई है, उसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे. ऐसी लग्जरी लाइफ तो किसी के बस की नहीं.

बाल कटाने हवाई जहाज से विदेश जाती है ये लड़की, ज्यादा पैसे या कोई और है वजह, जानिए

कोरिन्ना बियानाका

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: लंदन में रहने वाली एक लड़की ने ऐसा दावा किया है, जिसे सुनेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे. लग्जरी ऐसी कि जो सुन रहा है, हैरान रह जा रहा है. लड़की बाल कटाने के लिए हवाई जहाज से विदेश जाती है. लड़की ने टिकटॉक पर अपना शेड्यूल बताया है, जिस पर लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं.

द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक कोरिन्ना बियानाका नाम की एक लड़की नेल आर्टिस्ट है. वह अपने बाल कटाने लंदन से तुर्की जाती है. वह हवाई जहाज से तुर्की का सफर करती है. लड़की की स्टोरी कमाल की है.

अगर आप सोच रहे हैं कि ये लग्जरी लाइफ है तो गलत हैं. इसके पीछे की मशा पैसे बचाने की है. कोरिन्ना ने दावा किया है कि यहां बाल कटाने का 4,000 से 5,000 रुपये तक इसका बिल आ जाता है. अगर फेशियल कराया तो बिल 12,000 रुपये पार कर जाएगा. पैसे बचाने के लिए लड़की इसलिए तुर्की चली जाती है.

इसे भी पढ़ें- BJP में गई आदिवासी महिलाओं को वापस TMC में लाकर करवाई दंडवत परिक्रमा? बीजेपी ने शेयर किया वीडियो

इस वजह से विदेश बाल कटवाने जाती है लड़की 

कोरिन्ना का दावा है कि तुर्की में बाल महज 2,000 रुपये में कट जाते हैं. वह 10 साल से बाल कटवाती है. वहां वह मसाज और पेडीक्योर करवाती है. तुर्की में हेयर कटिंग सस्ती पड़ती है. लड़की इसी वजह से विदेश दौरा करती है. सोशल मीडिया पर ये कहानी सुनकर लोग हैरान हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement