Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Sad News: मुर्गे के मर्डर से गम में डूबा शहर, फूट-फूट कर रोए हजारों लोग

जिस पार्लर में कार्ल रहा करता था उसके मालिक ने बताया, 'कार्ल शहर में चारों ओर घूमता था और बैगेल की दुकान के आस पास रोजाना बैठता था.

Sad News: मुर्गे के मर्डर से गम में डूबा शहर, फूट-फूट कर रोए हजारों लोग
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मिसिसिपी के एक छोटे से शहर में एक मुर्गे की हत्या से लोग गुस्से हैं. मुर्गे के मर्डर का खुलासा सीसीटीवी फुटेज की मदद से हुआ. इस मुर्गे का नाम कार्ल (Carl) था. वह ओशन स्प्रिंग्स की सड़कों (streets of Ocean Springs) पर घूमा करता था. वह एक तय ट्रैक पर ही चलता था इस वजह से वहां के लोगों से उसका खास प्यार-प्रेम था.

कार्ल कभी कॉफी शॉप के आगे रुककर पानी पीता तो कभी फिटनेस सेंटर में क्लासेज के दौरान एंट्री लेता. वह सभी के पास जाता था और लोग उसके साथ तस्वीरें लेना उसे खिलाना-पिलाना काफी पसंद करते थे. कुल मिलाकर वह वहां रह रहे सभी लोगों का पालतू सा हो गया था.

यह भी पढ़ें: दुनिया की सबसे लंबी महिला, सनी देओल के ढाई किलो के हाथ से भी बड़ा है इनका हाथ

एक महिला सुधार अधिकारी के हाथों मारे जाने से पहले कार्ल को उसके घर से गायब कर दिया गया था. वह कई दिनों से लापता था फिर बाद में उसे पार्किंग में फेंक दिया गया. उसका शव अभी भी लापता है. अब उसकी मौत की खबर आने के बाद दुखी लोग उसके सोने की जगह पर फूलों की माला चढ़ा रहे हैं. बच्चों ने कार्ल को प्रेम के पत्र लिखे और उन्हें पूरे शहर की खिड़कियों में टेप से चस्पा कर दिया.

Carl

जिस पार्लर में कार्ल रहा करता था उसके मालिक ने बताया, 'कार्ल शहर में चारों ओर घूमता था और बैगेल की दुकान के आस पास रोजाना बैठता था. 25 अप्रैल से कार्ल का कोई पता नहीं चला. जब मुर्गा कई दिनों तक नहीं आया तो खोज शुरू हो गई और सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि कार्ल को 24 अप्रैल की सुबह 3 बजे कुछ पुरुषों और एक महिला ने दबोच लिया.   

यह भी पढ़ें: OMG! तीसरे बच्चे के जन्म पर 1 साल की छुट्टी और 11 लाख रुपए का बोनस दे रही है यह कंपनी

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement