Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

83 की उम्र में पादरी बना Porn Star, कहा- बहुत मजा आ रहा है

83 साल की उम्र में अडल्ट स्टार बनने पर उनका कहना था, इस उम्र में सेक्स मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन हिस्सा था.

83 की उम्र में पादरी बना Porn Star, कहा- बहुत मजा आ रहा है
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: 83 साल की उम्र में एक पादरी अब पॉर्न स्टार बन गया. इस करियर में आगे बढ़ने के लिए पादरी ने चर्च से जुड़ी अपनी सारी जिम्मेदारियां छोड़ीं और अपने नये काम की शुरुआत की. जब उन्होंने अपनी पहली अडल्ट फिल्म की शूटिंग पूरी की तो इस एक्सपीरियंस को सुखद बताया. नॉर्म सेल्फ नाम के इस शख्स ने शुरुआत में एक पादरी के रूप में सेवा की. साल 2017 में उन्होंने अडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा.

83 साल की उम्र में अडल्ट स्टार बनने पर उनका कहना था, 83 साल की उम्र में सेक्स मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन हिस्सा था. मैं और भी अडल्ट फिल्मों में काम करना चाहता हूं. नॉर्थ कैरोलीना के रहने वाले सेल्फ 18 साल की उम्र में पादरी बन गए थे. वह एक धार्मिक परिवार में पले बढ़े थे.

यह भी पढ़ें: Shocking! प्रिंसिपल पति को दौड़ा-दौड़ाकर पीटती थी पत्नी, डर की वजह से छोड़ा घर

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, पादरी 28 साल तक एक महिला के साथ शादीशुदा थे. साल 1997 में उन्हें अहसास हुआ कि वह Gay हैं. इसके 20 साल बाद यानी कि 2017 में उन्होंने अपना काम बदलने की सोची. सेल्फ ने साल 2019 में एक एक डॉक्युमेंट्री में अपनी कहानी सुनाई थी. अब सेल्फ 88 साल के हैं और वे अबतक कई अडल्ट फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

अपनी पहली Adult Film के बाद हफिंगटन पोस्ट से बात करते हुए उन्होंने बताया था कि यह एक सुखद अनुभव था. इससे बढ़िया क्या हो सकता है. नॉर्म फिल्मों के लिए फीस नहीं लेते. उन्होंने एक चैनल को बताया था कि शुरुआत में वह घबराए हुए थे कि चर्च उनके नए काम के बारे में क्या सोचेगा लेकिन वह किसी चीज की फिक्र और परवाह किए बिना आगे बढ़े.

यह भी पढ़ें: McDonald: कोल्ड ड्रिंक में मिली मरी हुई छिपकली, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement