Advertisement

Chandrayaan-3 की सलामती के लिए भूखी रहेगी पाकिस्तानी भाभी, Video से जानिए Seema Haider क्यों कर रही ऐसा

Seema Haider Latest News: चंद्रयान-3 बुधवार शाम 5.45 बजे चांद पर पर लैंडिंग के लिए फाइनल चरण की शुरुआत करेगा. चंद्रयान-2 का लैंडर इसी चरण में फेल हुआ था. इस कारण पूरा देश इस बार चंद्रयान-3 के लैंडर के लिए प्रार्थना कर रहा है.

Chandrayaan-3 की सलामती के लिए भूखी रहेगी पाकिस्तानी भाभी, Video से जानिए Seema Haider क्यों कर रही ऐसा

Seema Haider ने Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग के लिए व्रत रखा है.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Chandrayaan-3 Landing Updates- चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर आज यानी बुधवार (23 अगस्त) की शाम 5.45 बजे अपने चांद पर उतरने के सफर का आखिरी चरण शुरू करेगा. इस 19-20 मिनट के सफर में विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग के लिए पूरा देश प्रार्थना कर रहा है. मंदिरों में पूजा और मस्जिदों में नमाज पढ़ी जा रही है. पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर ने भी भारत के चांद अभियान (India Moon Mission) की सफलता की कामना करते हुए व्रत रखा है. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की कामना वाला वीडियो भी सीमा हैदर (Seema Haider News) ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें चंद्रयान-3 के चांद पर सफल लैंडिंग करने तक ना कुछ खाने और ना कुछ पीने की घोषणा की है.

वीडियो में कही है सीमा ने ये बात

पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते बॉर्डर पार कर सीमा अपने प्रेमी सचिन मीणा के पास नोएडा पहुंची है. सीमा ने वीडियो में कहा, मैं प्रार्थना कर रही हूं कि आज शाम को हमारे भारत देश का चंद्रयान-3 चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिग कर जाए. इससे मेरे भारत देश का नाम रोशन होगा. मैं राधे-कृष्ण भगवान को बहुत मानती हूं. मैं चंद्रयान-3 की सफलता के लिए तमाम देवी-देवताओं से प्रार्थना कर रही हूं. सीमा ने पीएम मोदी की भी तारीफ की है. सीमा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की तरक्की के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं. हमारे चंद्रयान-3 को सफलता मिली तो देश का दबदबा पूरी दुनिया में होगा. मेरी यही दुआ है कि मेरा भारत सबसे आगे रहे. राधे-कृष्ण, राधे-कृष्ण.

19 मिनट का खतरनाक सफर तय करना है चंद्रयान-3 के लैंडर को

चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर शाम 5.45 बजे चांद तक का बचा हुआ 30 किलोमीटर का सफर तय करेगा. यह सफर करीब 19-20 मिनट में पूरा होगा, लेकिन यह इतना अहम है कि इसे 'मिनट्स ऑफ टैरर' कहा जा रहा है. इसी चरण में साल 2019 में चंद्रयान-2 का विक्रम लैंडर क्रैश हो गया था. इस कारण ISRO के वैज्ञानिकों ने इस बार पूरी सावधानी बरती है. यदि यह लैंडिंग सफल रही तो भारत चांद पर कदम रखने वाला दुनिया का चौथा और चांद के साउथ पोल पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा. इसी कारण सभी की नजर इस मिशन पर लगी होगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement