Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Cute Video: कुत्ते और बिल्ली का प्यारा वीडियो वायरल, दोस्ती देख हैरान हुए लोग

यह वीडियो I Love Dog के फेसबुक पेज से शेयर की गई है. इस वीडियो को जो भी देख रहा है इनकी बॉन्डिंग और प्यार की तारीफ करते नहीं थक रहा.

Cute Video: कुत्ते और बिल्ली का प्यारा वीडियो वायरल, दोस्ती देख हैरान हुए लोग
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कुत्ते और बिल्ली के झगड़े के किस्से तो बहुत मशहूर हैं लेकिन इनकी दोस्ती की कहानियां भी कम नहीं हैं. अब इस वीडियो को लीजिए देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा कि इनका बेसिक रिश्ता तो दुश्मनी का कहा जाता है. भई इन्हीं के नाम पर तो वह लाइन बनी है 'कुत्ते बिल्ली की तरह झगड़ना' लेकिन इन्हें देखकर बिल्कुल ऐसा नहीं लगता कि इनके मन में एक दूसरे के लिए जरा भी लड़ाई वाली बात हो. उल्टा ये तो ऐसे साथ हैं जैसे एक ही मां के बच्चे  जन्मों-जन्मों से साथ हों.

यह वीडियो I Love Dog के फेसबुक पेज से शेयर की गई है. इस वीडियो को जो भी देख रहा है इनकी बॉन्डिंग और प्यार की तारीफ करते नहीं थक रहा. शिबी सक्सेना ने लिखा, ओह गॉड...ये कितने प्यारे हैं. मधु पुरी ने लिखा, इनकी बॉन्डिंग बहुत मजबूत है देखकर अच्छा लगा. शिखा पॉल ने लिखा, वाह ये कितने प्यारे हैं. इन्हें ढेर सारा प्यार. विद्यासागर ने लिखा, भाड़ में जाए दुनियादारी सलामत रहे अपनी यारी. वीडियो को 15 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया और कई लोगों ने इसे शेयर भी किया. यूं भी पेट्स पर लोग खूब प्यार लुटाते हैं. ऐसे में इस वीडियो को कोई कैसे इग्नोर कर सकता है. 

Dog cat viral video

यह भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: एक दूसरे को कूद-कूद कर पीट रही थी लड़कियां, सुलह कराने आए लड़के लेकिन...

3 मिनट 46 सेकेंड का यह वायरल वीडियो खूब तारीफें बटोर रहा है. आप देखेंगे कि पहले तो एक कुत्ता और एक बिल्ली ही थी लेकिन धीरे-धीरे उनके पास और भी साथी आ जाते हैं और साथ आराम करने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: Traffic Barricade को समझ लिया शिव लिंग, दूर-दूर से पूजा पाठ के लिए आने लगे श्रद्धालु

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement