ट्रेंडिंग
Social Media पर वायरल एक वीडियो में एक बच्चा अचानक कार के सामने आता दिखता है, जिसका जान बचाने के लिए कुछ ऐसा किया कि उसकी लोग तारीफ कर रहे हैं.
डीएनए हिंदी: कार चलाना या कोई भी बड़ा वाहन चलाना बेहद ही सतर्कता का काम होता है. ऐसे ही एक कार ड्राइवर की सूझबूझ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इसमें एक बच्चा सड़क पर अचानक अपनी मां का हाथ छोड़ देता है और सड़क पार करने लगाता है. इस दौरान एक कार अचानक उसके सामने आ जाती है लेकिन बच्चे को बचाने के लिए ड्राइवर अपनी कार को ब्रेक मारने के साथ ही मोड़ दिया जिससे बच्चे की जान बच गई.
सीसीटीवी की वायरल फुटेज में आप देख सकते है कि जब बच्चा गाड़ी के आगे आ जाता है, तभी ड्राइवर सूझबूझ दिखाता है और अपनी कार को दूसरी तरफ मोड़ता है. इससे कार सड़क के किनारे चली जाती है और आसानी से बच्चे की जान बच जाती है. दूसरी ओर हाथ छोड़कर भागने के लिए बच्चे की मां उसे पीटने लगती हैं.
बेवजह हॉर्न बजाने वाले ट्रक ड्राइवर को मजेदार सबक सिखाया, लोग बोले- इस टीम को दिल्ली बुलाओ
Driver Saved his life ❤️ pic.twitter.com/5xabd9XqlP
— CCTV IDIOTS (@cctvidiots) April 11, 2023
'हाथ मत लगाना, कह रहा हूं हाथ मत लगाना' Go Air की Goa फ्लाइट को लेकर खूब हुआ बवाल, देखें वीडियो
बता दें कि ट्विटर पर यह वीडियो सीसीटीवी ईडियट्स नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अभी तक करीब 4.3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और करीब 92 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है. वायरल हो रहे वीडियो पर लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं और इसमें लोग बच्चे की जान बचाने के लिए ड्राइवर की खूब तारीफ कर रहे है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.