Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

'एक पराठा खा रहा हूं आधा बचा है.. आऊंगा जरूर', Cab Driver का जवाब पढ़ हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

कैब ड्राइवर की ईमानदारी देख हर कोई उनका फैन हो गया है. लोग कह रहे हैं कि उन्होंने अपने जीवन में आज तक ऐसा इंसान नहीं देखा है.

'एक पराठा खा रहा हूं आधा बचा है.. आऊंगा जरूर', Cab Driver का जवाब पढ़ हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आज के समय में ईमानदार लोग कम ही देखने को मिलते हैं. घूमा-फिरा कर बात करना लोगों की आदत बन चुका है. ऐसे लोग पहले एक झूठ बोलते हैं और फिर उसे छिपाने के लिए एक के बाद एक झूठ का सिलसिला चलता ही रहता है. हालांकि कुछ ऐसे भी लोग हैं जो अपनी बात को एकदम साफ बोलते हैं फिर चाहे सामने वाला उनके बारे में जो भी सोचे.  जो है, वो साफ-साफ बता दिया. इसी को ईमानदारी कहा जाता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसी ही एक तस्वीर वायरल हो रही है. वायरल फोटो में एक कैब ड्राइवर की ईमानदारी को दिखाया गया है. 

क्या है पूरा मामला?
हुआ यूं कि एक लड़की ने कहीं जाने के लिए कैब बुक की थी. इस दौरान जब उसने कैब वाले से मैसेज करके पूछा कि भइया कहां हो और कब आओगे तो कैब वाले ने बड़ा ही मजेदार और ईमानदार जवाब दे दिया. ये जवाब इतना मजेदार था कि देखते ही देखते उनकी चेट का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

यहां देखें फोटो-

ये भी पढ़ें- Death Mystery: 'सुनाई देती हैं खौफनाक आवाजें.. एक रोशनी अपनी तरफ खींचती है', डॉक्टर बोले-5 चरणों में होती है इंसानों की मौत

इस फोटो को @karishma__m__ नाम की यूजर द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है. वायरल फोटो में आप देख सकते है कि लड़की कैब ड्राइवर से पूछती है, 'आप आ रहे हैं ना?' इसपर जवाब देते हुए कैब ड्राइवर ने लिखा है, 'आउंगा सौ प्रतिशत, बस एक पराठा खा रहा हूं आधा बचा है..मैंने आपको सच बता दिया है.' करिश्मा ने तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी लिखा है. वे लिखती हैं, 'जीवन में इस तरह की ईमानदारी हासिल करने की उम्मीद करती हूं.' 

वहीं, जैसे ही यूजर ने इस फोटो को शेयर किया, देखते ही देखते यह वायरल हो गया. इस दौरान एक अन्य यूजर ने करिश्मा से पूछा कि क्या बाद में ड्राइवर आपको लेने आया था. इसपर करिश्मा ने रिप्लाई किया, हां बिलकुल.

बहरहाल कैब ड्राइवर की इस ईमानदारी ने हर किसी का दिल जीत लिया है. लोग उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने ऐसा मजेदार इंसान आजतक नहीं देखा. 

Swiggy से ऑर्डर किया केक, कहा-अंडा हो तो बता देना, ऐसा मिला जवाब हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement