Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: कूड़ेदान में फंसा सांड का सिर, बाजार में मच गई अफरा-तफरी

सांड तो बेचारा मुसीबत में उछल रहा था वहीं लोग डर के मारे उछल रहे थे. उन्हें इस बात का डर था कि कहीं वह घायल न हो जाएं.

Viral Video: कूड़ेदान में फंसा सांड का सिर, बाजार में मच गई अफरा-तफरी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मुसीबत में फंसे सांड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देखेंगे कि सांड तो मुसीबत में फंसा है लेकिन उसकी वजह से आस-पास भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. दरअसल सांड के सिर एक कूड़ेदान में फंस गया है. उसने जरूर कुछ खाने के लालच में कूड़ेदान में मुंह डाला होगा. उसे क्या पता था कि लेने के देने पड़ जाएंगे. कूड़ेदान का मुंह छोटा था और सांड का सिर उसे में फंस गया. सिर पूरी तरह कूड़ेदान के अंदर था आंखों के आगे अंधेरा था. ऐसे में सांड उस कूड़ेदान को अपने सिर से हटाने के लिए कोशिशें करने लगा. इस कोशिश में वह इधर-उधर उछल रहा था.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zee News (@zeenews)

 

यह भी पढ़ें: कुत्ता पालने के लिए पड़ोसी से लेना होगा सर्टिफिकेट, नहीं बनती है तो सुलझा लें झगड़े

सांड तो बेचारा मुसीबत में उछल रहा था वहीं लोग डर के मारे उछल रहे थे. उन्हें इस बात का डर था कि कहीं वह घायल न हो जाएं. ऐसे में कोई मदद करने के लिए भी कैसे आगे बढ़ता लेकिन फिर भी लोगों ने थोड़ा दिमाग लगाकर एक तरकीब निकाली. वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स रस्सी लेकर सांड के साथ-साथ चल रहा था. उसकी कोशिश थी कि किसी तरह सांड के गले में रस्सी बंध जाए तो वह उसे कहीं खूंटे पर बांधकर वो उसके सिर से वह कूड़ेदान निकालें. लोग कोशिश करते रहे लेकिन सांड भागता ही रहा. उसकी वजह से पूरे बाजार में काफी हंगामा सा हो गया था. यह वीडियो उत्तर प्रदेश के बागपत का बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें:  दुनिया में सबसे पहले द्रौपदी ने बनाए थे गोल गप्पे, पांडवों का जीता था दिल

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement