ट्रेंडिंग
Shocking Video: महाराष्ट्र में विधायक हॉस्टल में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इसके बाद लोग भड़के हुए हैं. एक जनप्रतिनिधि के ऐसे व्यवहार पर सवाल उठाए जा रहे हैं.
Shocking Video: महाराष्ट्र से रोजाना मारपीट की ही खबरें सामने आ रही हैं. शिवसेना (Shiv Sena) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं के सड़कों पर भाषा को लेकर की जा रही मारपीट के बीच एक और वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में महाराष्ट्र के एक निर्वाचित विधायक आम आदमी की तरह तौलिया लपेटकर खाने की खराब क्वालिटी के मुद्दे पर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं. यह वीडियो मुंबई के चर्चगेट स्थित आकाशवाणी MLA हॉस्टल की कैंटीन का बताया जा रहा है, जिसमें पीटने वाले शख्स की पहचान बुल्ढाणा सीट से विधायक संजय गायकवाड़ और पिटने वाला व्यक्ति को कैंटीन ऑपरेटर बताया जा रहा है. विधायक ने भी मारपीट की बात स्वीकार की है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि उन्हें अपने इस कारनामे पर कोई पछतावा नहीं है, क्योंकि वे गांधीवादी नहीं हैं और शिवसेना का यही स्टाइल है. विधायक की इस हरकत को लेकर सोशल मीडिया पर बेहद हंगामा मचा हुआ है. लोग इसे एक जनप्रतिनिधि के स्तर की हरकत नहीं बताकर उनकी आलोचना कर रहे हैं.
क्या दिख रहा है वायरल वीडियो में
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि विधायक संजय गायकवाड़ कमर पर तौलिया लपेटकर बनियान पहने हुए कैंटीन में पहुंचते हैं. उनके हाथ में पैक की हुई दाल का पैकेट है, जिसे वो काउंटर पर बैठे शख्स को देकर शिकायत करते हैं. वह शख्स दाल सूंघने के बाद किसी दूसरे व्यक्ति को बुलाकर उसे दिखाने को कहता है. विधायक उस शख्स से कुछ कहते हैं और फिर उसे पहले कई चांटे मारते हैं और फिर मुंह पर मुक्का मारते हैं, जिससे वह शख्स नीचे गिर जाता है. विधायक को काउंटर वाला शख्स रोकने की कोशिश करता है तो उसे भी कई मुक्के मारे जाते हैं. विधायक के साथ आए लोग भी मारपीट करते हैं. पिटने वाले दोनों शख्स कैंटीन ऑपरेटर बताए जा रहे हैं.
आमदार निवासात संजय गायकवाडांना शिळं जेवण दिलं
— Shailaja Shashikant Jogal (शैलजा शशिकांत जोगल) (@jogalshailaja) July 9, 2025
बनियन अन् टॉवेलवरच बाहेर येत कॅन्टीन डोक्यावर घेतलं
शीळ व निकृष्ट जेवण दिल्याच्या कारणावरून आमदार संजय गायकवाड यांनी आमदार निवास कॅन्टीनमध्ये घातला राडा…
आमदार निवासातील कॅन्टीनमध्ये कॅन्टीन ऑपरेटरला मारहाण
आज सभागृहात मुद्दा… pic.twitter.com/ajTbCBhP3l
विधायक दाल खराब होने की शिकायत कर रहे थे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विधायक कैंटीन ऑपरेटर से दाल खराब होने की शिकायत कर रहे थे. उन्होंने कहा, यह (दाल) मुझे किसने दी? इसे सूंघो. इसे पैक करो और फूड डिपार्टमेंट को कॉल करो. तुम एक विधायक को यह देते हो तो बाकी लोगों को क्या देते होंगे? इसे खाकर एक आदमी मर भी सकता है.
विधायक बोले- मैं विधायक के साथ योद्धा भी हूं
विधायक से एनडीटीवी ने जब इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा,'दाल खराब थी. मैंने उनसे दाल, चावल और दो रोटी मांगी थी. खाना शुरू करते ही मुझे उसे फेंकना पड़ा. मैं अच्छा महसूस नहीं कर रहा था. मैं कैंटीन में गया. यहां तक कि मैंने कपड़े भी नहीं बदले. मैंने कैंटीन में जाकर उसे सूंघने को कहा. मैंने मैनेजर को बुलाया और उसने कहा कि यह खाने के लिए ठीक नहीं है. पिछले कई सालों से मैं उन्हें कह रहा हूं कि मुझे ताजा खाना दिया करो. वहां स्टॉक्स में कई दिन पुराना चिकन और अंडे रखे हैं. वे रोजाना हजारों लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं. लोग शिकायत करते हैं और वे सुनते नहीं हैं.'
#WATCH | Mumbai | On reportedly slapping a canteen staff over poor food quality, Shiv Sena MLA Sanjay Gaikwad says, "I have been coming to Akashwani canteen for 30 years and staying here for 5.5 years. I have repeatedly requested that they serve good food. Eggs 15 days old,… pic.twitter.com/8M331T6dNK
— ANI (@ANI) July 9, 2025
मारपीट को लेकर पूछने पर उन्होंने कहा,'मैं विधायक के साथ योद्धा भी हूं. जब लगातार समझाने पर भी कोई नहीं समझता है तो मैं बालासाहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) की सिखाई भाषा का उपयोग करता हूं. मैं जूडो, जिम्नास्टिक्स, कराटे और कुश्ती का चैंपियन हूं. मैं गांधीवादी नहीं हूं. मुझे इसे लेकर कोई पछतावा नहीं हूं. मैं नहीं समझता कि मैंने कुछ गलत किया है. मैं यह मुद्दा अपने विधानसभा क्षेत्र में भी उठाऊंगा.'
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.