ट्रेंडिंग
Mouth Neck Cancer: महिला कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रही थी. डॉक्टरों ने उसके इलाज के लिए उसकी जीभ का 90 प्रतिशत हिस्सा निकाल दिया था.
डीएनए हिंदी: इंसान बोलने के लिए जीभ का सहारा लेता है. अगर जीभ में दिक्कत हो तो बोलना असंभव हो जाएगा लेकिन एक महिला के कैंसर के इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसकी जीभ का 90% हिस्सा निकाल दिया था और ऑपरेशन के बाद उसकी जीभ कृत्रिम तरीके से बनाई गई. डॉक्टरों का कहना था कि वह कभी नहीं बोल पाएंगी लेकिन चमत्कार यह हुआ कि महिला एक बार फिर बोलने लगी हैं.
दरअसल, यह मामला ब्रिटेन की 37 वर्षीय महिला जेम्मा वीक्स का है जो कि पिछले 6 साल से अपनी जीभ की समस्या से परेशान थीं. उनकी जीभ पर एक सफेद दाग था जो कि हाल ही बड़ा हो गया. डॉक्टरों ने बताया कि यह चौथे चरण के कैंसर का लक्षण है जिसके बाद उनके इलाज के लिए उनकी जीभ को निकालना जरूरी था.
म्यांमार की जनता पर सेना ने गिरा दिए बम, हमले में 100 से ज्यादा की मौत की आशंका
महिला ने बताया कि डॉक्टर पहले ही बता चुके थे कि उनकी जीभ का 90% से ज्यादा हिस्सा निकाल दिया जाएगा और वह कभी बोल नहीं पाएंगी. उन्हें मुंह और गर्दन का कैंसर हो गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक इलाज के दौरान 6 मार्च को महिला के हाथ से टिश्यू का इस्तेमाल करके महिला की कृत्रिम जीभ बनाई गई थी लेकिन उनका बोलना फिर भी असंभव ही बताया जा रहा था.
अमेरिका में दो भारतीय 8,200 करोड़ रुपये के फ्रॉड में दोषी, सजा जानकर हैरान रह जाएंगे आप
इलाज के बाद अब कभी न बोल पाने के डॉक्टरों के दावों को बड़ा झटका लगा है क्योंकि जेम्मा ऑपरेशन के कुछ समय बाद जब अपनी बेटी और मंगेतर से मिलीं तो उन्होंने उनसे पहली बार 'हेलो' बोला जो कि महिला समेत उसकी फैमली के लिए भावुक करने वाला पल था. महिला ने बताया कि पहले उन्हें भी उम्मीद नहीं थी कि वह कभी बोल पाएंगी लेकिन अब यह मुमकिन हो गया है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.