Advertisement

British Airways ने फर्स्ट क्लास के यात्रियों को दिया ऐसा खाना, तस्वीर देख भड़क गए लोग

ब्रिटिश एयरवेज ने सफर के दौरान अपने यात्रियों को ऐसा भोजन दे दिया, जिसे देख आप भी अपना सिर पीट लेंगे. 

Latest News
British Airways ने फर्स्ट क्लास के यात्रियों को दिया ऐसा खाना, तस्वीर देख भड़क गए लोग
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: किसी भी फ्लाइट में सफर करते वक्त यात्री इस उम्मीद में रहता है कि उसे खाना अच्छा मिले, खासतौर पर जब कोई फर्स्ट क्लास की टिकट लेता है तो उसकी उम्मीदें और बढ़ जाती हैं लेकिन जरा सोचिए अगर इतना खर्चा करने के बाद भी आपके सामने एक ऐसी प्लेट आ जाए जिसमें खाने के नाम पर मजाक हो रहा हो तो? ऐसे में दिमाग गरम होना लाजमी है.  ऐसा ही कुछ हुआ ब्रिटिश एयरवेज के यात्रियों के साथ.

दरअसल, ब्रिटिश एयरवेज में सफर करने वाले एक यात्री ने हाल ही में एक अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में यात्री ने दिखाया है कि कैसे ब्रिटिश एयरवेज लोगों को ब्रेकफास्ट के नाम पर बेवकूफ बना रहा है. एयरवेज ने सफर के दौरान अपने यात्रियों को ऐसा भोजन दे दिया, जिसे देख आप भी अपना सिर पीट लेंगे. 

यहां देखें फोटो-

ये भी पढ़ें- Knowledge News: छींकते वक्त क्यों बंद हो जाती हैं आंखें, क्यों आती है आवाज?

वायरल हो रही तस्वीर में आप देख सकते हैं कि हवाई यात्रा के दौरान एक यात्री को कुछ तले हुए आलू, एक सॉसेज, अंडे की भुर्जी और हैशब्राएन सर्व किए गए हैं लेकिन इनकी गुणवत्ता देखने में काफी खराब लग रही है. खाना तो दूर की बात, इसे देख तो लोगों का दिमाग चकरा गया. तस्वीर को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स बहुत ही ज्यादा भड़क गए हैं. कई तरह से लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

एक यूजर ने लिखा है, 'ये क्या बकवास दे दिया है' तो वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सोचो अगर फर्स्ट क्लास का खाना ऐसा है तो इकोनॉमी का कैसा होगा?'
 

ये भी पढ़े: Wah! इस गांव में 39 साल से नहीं दर्ज हुई कोई FIR, यूं सुलझाए जाते हैं विवाद

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement