Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Bride Entry on Tractor: मंडप में ट्रैक्टर पर पहुंची दुल्हन, बोली- 'किसान की बेटी हूं'

अपनी इस अनोखी एंट्री को लेकर दुल्हन का कहना था कि वह किसान की बेटी है और अब एक किसान की बहू बनने जा रही है. इसलिए ट्रैक्टर से तो उसका खास नाता है. 

Bride Entry on Tractor: मंडप में ट्रैक्टर पर पहुंची दुल्हन, बोली- 'किसान की बेटी हूं'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शादियों का सीजन चल रहा है. ऐसे में हर कोई सबसे हटकर दिखना चाहता है. हर दूल्हे और दुल्हन की यही इच्छा होती है कि उनकी शादी लोगों के लिए यादगार बन जाए. इसके लिए वे हर मुमकिन कोशिश भी करते हैं. हल्दी, मेहंदी, संगीत से लेकर शादी में दुल्हन की एंट्री तक हर चीज का खास ख्याल रखा जाता है. आपने भी सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें और वीडियो देखें होंगे जिसमें दुल्हन अपनी शादी में अलग-अलग एंट्री करते नजर आती हैं. हाल ही में ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है. 

दरअसल, मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक अनोखी शादी देखने को मिली है. यहां एक दुल्हन ने अपनी शादी में ट्रैक्टर चलाकर धांसू एंट्री ली. वहीं, दुल्हन की ऐसी एंट्री देखकर बाराती और घराती दोनों ही हैरान रह गए.

ये भी पढ़ें- China की एक बस और 5 लाशों का सच, पढ़ें Bus Route 375 की सबसे रहस्मयी घटना

ट्रैक्टर पर दुल्हन की धांसू एंट्री 
जानकारी के अनुसार, मामला मध्य प्रदेश के बैतूल जिले का है. यहां मुलताई ब्लाक मुख्यालय स्थित साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जावरा निवासी वासु कवड़कार की शादी मुलताई निवासी किसान की बेटी भारती तागड़े से तय हुई थी. शादी को लेकर दोनों ही तरफ से खूब तैयारियां की गईं. खूब नाच गाना हुआ. दुल्हन के घर वालों ने बारातियों का धूम-धाम से स्वागत किया. इस दौरान जब वासु मंडप में अपनी दुल्हन का इंतजार कर रहा था तो दुल्हन भारती ट्रैक्टर चलाते हुए मंडप में पहुंची. यह देखकर दूल्हा समेत सारे बाराती हैरान रह गए. 

 

 

फूलों से सजा ट्रैक्टर चलाते हुए जब दुल्हन शादी के मंडप में पहुंची तो लोग एकटुक निहारते रह गए. ड्राइवर की कुर्सी पर दुल्हन तो उसके अगल-बगल की सीट पर दूल्हे के साले विराजमान थे. 

ये भी पढ़ें- Viral: निकाह के कार्ड पर छपवाई गणेश जी की फोटो, उर्दू नहीं हिंदी में दिया 'प्रीतिभोज' का न्योता

'किसान की बेटी हूं जी'
इधर, अपनी इस अनोखी एंट्री को लेकर दुल्हन का कहना था कि वह किसान की बेटी है और अब एक किसान की बहू बनने जा रही है. इसलिए ट्रैक्टर से तो उसका खास नाता है. 

वहीं, शादी में आया हर मेहमान दुल्हन भारती की एंट्री की तारीफ कर रहा था. लोगों ने जोर-जोर से तालियां बजाकर दुल्हन का मंडप पर स्वागत किया. भारती का भी कहना है कि शादी में कार और डोली से एंट्री लेने का ट्रेंड काफी पुराना हो चुका है, अब कुछ नया करने की बारी है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement