ट्रेंडिंग
Bravest Animal in Forest: अगर खतरनाक जानवरों की बात होती है तो शेर, चिता, मगरमच्छर, सांप और न जाने किस-किस का नाम आता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि, इन सभी से खतरनाक और निडर जानवर हनी बेजर होता है.
Honey Badger Most Dangerous Animal: दुनिया भर में एक से एक खतरनाक और अजीबोगरीब जानवर हैं. हर जानवर की कोई खासियत होती है जिसके लिए वो जाना जाता है. जैसे चिता तेज दौड़ने के लिए और लोमड़ी चालाकी के लिए जानी जाती है. आज हम आपको ऐसे एक जानवर के बारे में बताने वाले हैं जो जो बिल्कुल निडर है. यह अपने साहस के लिए जाना जाता है. यह जानवर शेर जैसे खतरनाक जानवर से भी नहीं डरता है. इसी वजह से इसे जंगल का गुंडा कहते हैं.
जंगल का गुंडा और किसी से न डरने वाला यह जानवर हनी बेजर है. यह एक ऐसा जानवर है जिसके ऊपर जहर का भी असर नहीं होता है. न ही यह किसी दूसरे जानवरों से डरता है. इसे प्रकृति के सुपर हीरो और छोटा शैतान भी कहा जाता है. यह जानवर अफ्रीका, मध्य पूर्व और दक्षिण एशिया में पाया जाता है. यह जहरीले सांप का शिकार भी कर लेता है. यहां तक की यह खतरनाक मगरमच्छ, लकड़बग्घे और शेर तक को टक्कर देता है.
दुनिया की 5 सबसे ऊंची इमारतें, जानें किस नंबर पर बुर्ज खलीफा
हनी बेजर की असली ताकत उसके दांत हैं. इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी सबसे बेखौफ जानवर के तौर पर शामिल है. इसका साइज तीन फीट तक हो सकता है. यह अपने दांतों से कछुए के खोल तक को चीरने का दम रखता है. हनी बेजर लड़ाकू रवैये का होता है जो हर साइज के जानवर से भिड़ने को तैयार रहता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.