ट्रेंडिंग
वीडियो में आप देखेंगे कि एक बार तो बाइक चलाने वाला अपने दांतों से गिलास को पकड़कर दोनों हाथों से बाइक चला रहा होता है.
डीएनए हिंदी: देशभर में और अपने आस-पास हम सड़क हादसों की कई खबरें सुनते हैं. सड़क पर सुरक्षा और शराब पीकर गाड़ी न चलाने को लेकर तमाम तरह की ड्राइव और जागरुकता अभियान चलाए जाते हैं लेकिन लोग के कानों पर जूं नहीं रेंगती. फिलहाल इंटरनेट पर ऐसी ही एक लापरवाही का वीडियो बहुत वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दो लड़के बाइक पर चलते हुए शराब पी रहे थे. यह वीडियो ध्रुव मंडोडी व्लॉग्स चैनल पर शेयर किया गया था. ये लड़के बिना हेलमेट चलती बाइक पर शराब पीते दिख रहे हैं. पीछे बैठा बाइक सवार छोटे-छोटे पेग बनाकर बाइक चलाने वाले को दे रहा था और दोनों इंजॉय कर रहे थे.
वीडियो में आप देखेंगे कि एक बार तो बाइक चलाने वाला अपने दांतों से गिलास को पकड़कर दोनों हाथों से बाइक चला रहा है. अब जरा सोचिए शराब के नशे में इस तरह की हरकत इनके लिए कितनी खतरनाक है. छोटी सी भी हलचल इन्हें अस्पताल या सीधे मौत के मुंह में पहुंचा सकती है. हालांकि इन्हें किसी चीज का डर नहीं.
What's the funniest accident you have seen on the Indian roads? pic.twitter.com/fzr6HFw858
— Shantonil Nag (@ShantonilNag) May 24, 2022
यह भी पढ़ें: IPL 2022 से बाहर हुए शिखर धवन, पापा ने गिरा-गिराकर पीटा, वीडियो वायरल
आगे वाला तो किसी तरह बाइक चला रहा था लेकिन पीछे वाले के हालात ऐसे थे कि वह अचानक बाइक से गिरकर लटक गया. उसने एक हाथ से बाइक पकड़ ली तो वह साथ ही घिसटता चला गया. काफी दूर तक ऐसे घिसटते हुए जाने के बाद वह किनारे पर एक नाली में गिर गया. इस दौरान बाइक पूरी तरह डिस्बैलेंस हो चुकी थी. अब आप ही सोचिए कि इसके बाद क्या हुआ होगा.
यह भी पढ़ें: Wife For Sale: पति ने पत्नी को बेचने के लिए सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट, बताए फायदे और नुकसान
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.