Advertisement

Boyfriend ने दिया ऐसा सरप्राइज कि गुस्से से बौखला गई लड़की, फटकार लगाने के बाद कर लिया ब्रेकअप

Viral News: लड़की ने खुद बताया है कि उसके बॉयफ्रेंड ने एक सरप्राइज के तौर पर शादी की तैयारी की थी लेकिन वह गुस्से में ब्रेकअप करके शादी समारोह से वापस आ गई है.

Boyfriend ने दिया ऐसा सरप्राइज कि गुस्से से बौखला गई लड़की, फटकार लगाने के बाद कर लिया ब्रेकअप

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आज के वक्त में जब किसी को सरप्राइज मिलता है तो आम तौर पर लोग खुश हो जाते हैं. रिलेशनशिप में गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड भी एक दूसरे को खूब सरप्राइज देते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सरप्राइज के चलते किसी का ब्रेकअप हो गया है लेकिन यह एक शख्स के साथ हुआ है. एक लड़की के बॉयफ्रेंड ने उसे एक बहुत बड़ा सरप्राइज दिया लेकिन यह सरप्राइज उसे पसंद नहीं आया तो उसने तुरंत उस लड़के से अपना रिश्ता ही तोड़ दिया. 

दरअसल, हाल ही में एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से मिले एक ऐसे सरप्राइज के बारे में बताया है. उसने बताया कि कैसे उसने ब्रेकअप कर लिया. इतना ही नहीं बॉयफ्रेंड का जवाब सुनकर उसे और भी ज्‍यादा गुस्‍सा आ गया और वो वेन्‍यू से ही वापस लौट गई. महिला ने सोशल मीडिया साइट रेडिट पर अपनी कहानी शेयर की है. 

यह भी पढ़ें- 14 बच्चों की बुजुर्ग महिला ने PM मोदी को बताया अपना लाल, बोलीं 'उन्हें दे दूंगी 25 बीघा जमीन'

महंगी जगह पर आने का दिया था इनविटेशन

लड़की ने रेडिट पर अपने पोस्ट में बताया है कि उसके बॉयफ्रेंड मार्क ने उसे काफी महंगी जगह पर इनवाइट किया था. लड़की को लगा था कि बॉयफ्रेंड ने उसे किसी बड़ी आलीशान पार्टी में बुलाया है इसलिए वो वहां पर अच्‍छी और खूबसूरत ड्रेस पहनकर पहुंची थी लेकिन जब वो वहां गई तो शॉक रह गई. 

लड़की ने देखा कि सरप्राइज वाली लोकेशन पर पहुंच कर उसे झटका लगा. वहां पर उसके परिवार समेत दोस्‍त और सैकड़ों लोग मौजूद थे जो उसी का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही वो पहुंची सब उसका स्वागत करने लगे लेकिन उसने मार्क से पूछा तो उसे पता चला कि ये सारा इंतजाम उन दोनों की शादी के लिए किया गया था. मार्क ने उसे यह सरप्राइज दिया था लेकिन लड़की को काफी गुस्सा आ गया. 

यह भी पढ़ें- वंदे भारत एक्सप्रेस में बिना टिकट घुस गया शख्स, किया ऐसा काम कि अधिकारियों के छूटे पसीने 

लड़के का जवाब सुन भड़की लड़की

इस सरप्राइज को लेकर गुस्से से बौखलाई लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से पूछा कि हम दोनों को शादी का फैसला साथ लेना था और तुमने फालतू का सरप्राइल देकर मूड खराब कर दिया. तभी मार्क ने कहा कि उसे लगा कि उसकी गर्लफ्रेंड इससे खुश होगी. तभी उसकी गर्लफ्रेंड वहां से गुस्‍से में चली गई और उससे ब्रेकअप भी कर लिया. शख्स के इस सरप्राइज के चलते ही उसका रिश्ता खत्म हो गया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement