Advertisement

गजब की हेराफेरी, शख्स ने तीन लड़कियों को एक साथ बनाया गर्लफ्रेंड, लाखों रुपये की लूट के बाद हुआ बड़ा खुलासा

Viral News: शख्स ने तीन लड़कियों को गर्लफ्रेंड बनाकर उनके साथ लाखों की धोखाधड़ी की थी. जब इस बात का खुलासा हुआ तो उसे जेल भेज दिया गया.

गजब की हेराफेरी, शख्स ने तीन लड़कियों को एक साथ बनाया गर्लफ्रेंड, लाखों रुपये की लूट के बाद हुआ बड़ा खुलासा

Representative Images

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक लड़के ने एक टाइम पर तीन गर्लफ्रेंड बनाईं और उनकी साथ ऐसा फ्रॉड किया कि वह जेल पहुंच गया. लड़के के साथ तीनों गर्लफ्रेंड ने कुछ ऐसा किया कि लड़का अपनी धोखाधड़ी की हरकत जिंदगी भर नहीं भूलेगा. लड़के ने अपनी अलग अलग गर्लफ्रेंड को प्यार के जाल में फंसाकर 12 लाख से ज्यादा लूट लिए. अब यह शख्स ढाई साल तक जेल में रहेगा. 

दरअसल, यह मामला चीन के शंघाई का है. जहां एक शख्स ने पैसा लूटने के लिए तीन गर्लफ्रेंड बनाईं थीं और जब इस बात का खुलासा हुआ तो लड़कियों ने  उसका भंडाफोड़ कर दिया है. इन तीनों ही लड़कियों की पुलिस जांच के बीच दोस्ती हो गई थी. इन तीनों ने 10 फरवरी के दिन तीन महिलाएं शंघाई के यांगपु जिले के पुलिस स्टेशन पहुंची थीं. शख्स का नाम शीवई बताया गया है.

यह भी पढ़ें- नारियल पर छिड़क रहा था नाली का पानी, वीडियो सामने आने के बाद नोएडा पुलिस ने पकड़ा  

लड़कियों ने आपस में कर ली थी दोस्ती

इन तीनों में से ही एक लड़की चेन होंग को शीवई की हरकतों का पता 9 फरवरी को चल गया था. उस रात लड़की ने खूब शराब पीने के बाद सोए शीवई के फोन पर अन्य लड़कियों के मैसेज देखे थे. तब चेन ने इन महिलाओं को फोन कर इनसे बात की. एक अन्य महिला शियाओ फान ने बताया कि वो शीवई के साथ रहती थीं. वो अकसर रात में उनके फ्लैट में आकर सो जाता था.

चेन और शियाओ को बाद में यह भी पता चला कि शीवई ने एक और  झाओ लिन नाम की लड़की को भी गर्लफ्रेंड बना रखा है और उससे भी शादी का वादा किया है. ऐसे में इन तीनों ने दोस्ती कर ली. ऐसे में शख्स की गर्लफ्रेंड चेन ने उससे अपना सारा पैसा मांगा तो उसने देने से मना कर दिया. इसके बाद ये तीनों ही लड़कियां पुलिस के पास पहुंच गईं और शीवई के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी. 

यह भी पढ़ें- 20 साल पटना में रहे हैं कोरियन चार्ली, हिंदी और भोजपुरी बोलने का अंदाज कर देता है हैरान

12 लाख से ज्यादा का फ्रॉड

इस दौरान यह खुलासा हुआ कि अपनी तीन गर्लफ्रेंड से शीवई ने 12 लाख रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी की थी. आरोपों के मुताबिक शीवई झाओ को 2021 से,  शियाओ को जून 2022 से और चेन को अक्टूबर 2022 से डेट कर रहा था. अपने इस फ्रॉड के दौरान उसने झाओ से 1.40 लाख रुपये, चेन से 4.54 लाख रुपये और शियाओ से 5.11 लाख रुपये लूटे थे. 

यह भी पढ़ें- बीयर ले जा रहा ट्रक पलटा तो लोगों की हो गई बल्ले-बल्ले, लूटने के लिए मची भगदड़
 
तीनों गर्लफ्रेंड की शिकायत के बाद अब शीवई को ढाई साल की जेल पर भेजा गया है. पैसा लूटने के उसके रैकेट का उसकी ही तीनों गर्लफ्रेंडों ने खुलासा किया था और उसे ऐसा सबक सिखाया है जो वो कभी जिंदगी में नहीं भूलेगा. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement