ट्रेंडिंग
सत्ता के नशे में चूर संदीप कार से नीचे उतरे और फिर सड़क पर हंगामा शुरू हो गया. नेता ने सिपाही से कहा,तेरी हिम्मत कैसे हुई जो तूने चालान कर दिया ?
डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह अपने अफसर के सामने फूट-फूट कर रोता दिख रहा है. वजह सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे. दरअसल यह सिपाही बीजेपी नेता की गाड़ी में लगे हूटर की तस्वीर खींच रहा था. इस बात पर नेता को इतना गुस्सा आया कि वह इस सिपाही के साथ बदसलूकी करने लगा. नेता जी ने बात सड़क पर ही खत्म नहीं की बल्कि सिपाही को खींचकर थाने ले गए.
यह भी पढ़ें: Traffic Barricade को समझ लिया शिव लिंग, दूर-दूर से पूजा पाठ के लिए आने लगे श्रद्धालु
थाने में भी सिपाही के साथ गलत व्यवहार किया गया. वहीं कोतवाल को देख सिपाही रोने लगा. सिपाही का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो इंटरनेट पर आने के बाद अफसरों ने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी और कड़ी कार्रवाई होगी. इस मामले में सिपाही की गलती इतनी थी कि वह अपनी ड्यूटी कर रहा था. इतने में भगवंत नगर विधानसभा सीट से विधायक आशुतोष शुक्ला के रिश्तेदार और समर्थक संदीप पांडेय एक गाड़ी में सवार होकर, हूटर बजाते हुए निकल रहे थे. हूटर की आवाज सुनकर सिपाही फोटो खींचने लगा. बस यही बात विधायक के रिश्तेदार को पसंद नहीं आई.
तेरी हिम्मत कैसे हुई जो तूने चालान कर दिया ? - भाजपा नेता
— SamajwadiPartyMedia (@MediaCellSP) May 17, 2022
उसके बाद भाजपा नेता ने ट्रैफिक संभाल रहे पुलिस वाले को मां बहन की गंदी गंदी गालियां और धमकी भी दी ,
ये है 30 रूपये का गमछा और 40 रूपये का भाजपाई झंडा लगाए सड़क चलते मवाली भाजपाइयों की गुंडई का जीता जागता सबूत .....
1/2 pic.twitter.com/NjPpUnEmB6
सत्ता के नशे में चूर संदीप पांडेय कार से नीचे उतरे और फिर सड़क पर हंगामा शुरू हो गया. नेता ने सिपाही से कहा,तेरी हिम्मत कैसे हुई जो तूने चालान कर दिया ? उसके बाद भाजपा नेता ने ट्रैफिक संभाल रहे पुलिस वाले को मां बहन की गंदी गंदी गालियां और धमकी भी दी. इस मामले में अब उन्नाव एसपी दिनेश त्रिपाठी ने सीओ सिटी को जांच के आदेश दिए हैं. एसपी के आदेश पर रजन्ना मिश्रा, संदीप पांडेय, पंकज दीक्षित और अज्ञात तीन पर सिपाही की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
यह भी पढ़ें: Elon Musk की मां बनीं स्विमसूट में पोज करने वाली सबसे उम्रदराज मॉडल
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.