ट्रेंडिंग
Bihar Viral Video: बिहार में विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने बचे हुए हैं. विपक्षी दल लगातार बिजली व्यवस्था के खराब होने का दावा ठोक रहे हैं. विपक्षी दलों के दावे बेतिया के कॉलेज में ग्रेजुएशन एग्जाम के दौरान सही साबित होते हुए दिखाई दिए हैं.
Bihar Viral Video: बिहार में विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं. ऐसे में विपक्षी दल लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार को अव्यवस्थाओं के लिए घेर रहे हैं. विपक्षी दलों ने बिजली सप्लाई को भी बड़ा मुद्दा बना रहा है. अब एक ऐसी घटना हो गई है, जिससे विपक्षी दलों के दावे को मजबूती मिल रही है. बेतिया के एक नामी कॉलेज में ग्रेजुएशन मिड टर्म एग्जाम दे रहे स्टूडेंट्स को अचानक बिजली गुल होने पर मोबाइल टॉर्च की रोशनी में ऑन्सर लिखने पड़े हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. स्थानीय विधायक ने भी छात्रों के मोबाइल टॉर्च की रोशनी में ऑन्सर लिखने की जानकारी मिलने के बाद कॉलेज पहुंचकर हंगामा किया है.
क्या दिख रहा है वायरल वीडियो में
वायरल वीडियो कॉलेज के हॉलनुमा कमरे का है, जिसमें एग्जाम देने के लिए डेस्क पर स्टूडेंट्स बैठे हुए हैं. कमरे में बिजली गुल होने के कारण बेहद अंधेरा है और लगभग सभी छात्रों के हाथ में मोबाइल की टॉर्च की रोशनी चमक रही है, जिसके जरिये ऑन्सरशीट पर वे अपने जवाब लिख रहे हैं.
के बेतिया में दिखा का नजारा...
— Kuldeep Panwar (@Sports_Kuldeep) May 23, 2025
नामी कॉलेज में मिड टर्म ग्रेजुएशन एग्जाम में बिजली गायब हो गई. छात्रों को मोबाइल टॉर्च जलाकर ऑन्सर शीट लिखनी पड़ी.. क्षेत्रीय MLA इस पर कॉलेज आकर खूब भड़की हैं. pic.twitter.com/0SsK86p71x
बेतिया का बताया गया है वीडियो
यह वीडियो बेतिया जिले के टीपी वर्मा कॉलेज में बुधवार को हुए ग्रेजुएशन मिडटर्म एग्जाम का बताया गया है. हालांकि DNA Hindi इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं कर रहा है. बताया गया है कि एग्जाम के दौरान अचानक कॉलेज की बिजली गुल हो गई. पॉवर कट के कारण बिजली गुल होने पर जनरेटर नहीं चलाया गया. इससे कमरे में भयंकर अंधेरा छा गया. इसके बाद ही छात्रों ने अपने मोबाइल निकाले और उसकी टॉर्च जलाकर ऑन्सरशीट पर अपने जवाब लिखने शुरू कर दिए.
विधायक बोलीं- मेरे पूर्वजों को बदनाम कर रहा कॉलेज
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय विधायक रश्मि वर्मा भी कॉलेज पहुंच गईं. उन्होंने यह हालात देखकर कॉलेज प्रशासन से नाराजगी जताई. उन्होंने कहा,'मेरे पूर्वजों की नींव रखने के बाद बना कॉलेज आज अंधकार में डूबा हुआ है. यह मेरे पूर्वजों को बदनाम करने वाला काम है. यहां बिजली विभाग की नहीं पूरे सिस्टम का फेल्योर दिख रहा है.' विधायक ने इस घटना को लेकर कॉलेज प्रशासन से जवाब मांगा है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.