Advertisement

Bihar: बीच सड़क पर मछलियों की बारिश, लूटने की होड़ में कोई बाल्टी तो कोई हेलमेट लेकर पहुंचा

वीडिय में आप देखेंगे कि लोग कैसे सड़क पर बिखरी मछलियों को बटोरने में जुटे हैं. इंटरने पर यह वीडियो बुरी तरह वायरल हो रहा है.

Bihar: बीच सड़क पर मछलियों की बारिश, लूटने की होड़ में कोई बाल्टी तो कोई हेलमेट लेकर पहुंचा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आपने सड़क पर आलू, प्याम, आम या किसी और फल सब्जी के ट्रक पलटने के हादसे तो खूब सुने होंगे. जब भी इस तरह की घटनाएं होती हैं तो सड़क पर खूब लूटमार मच जाती है. हाल ही में भी कुछ ऐसा ही हुआ लेकिन इस बार किसी सब्जी या फल नहीं बल्कि मछलियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित हो गया. इसके चलते ट्रक में भरी मछलियां गिरनी शुरू हो गईं. सड़क पर इतनी मछलियां देख लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई. कोई थैला तो कई बाल्टी लेकर मछलियां समेटना शुरू हो गया. कुछ तो ऐसे भी थे जिनके पास कुछ नहीं था तो उन्होंने हेलमेट में मछलियां भर लीं.

यह भी पढ़ें: Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपे हैं 12 जानवर, जो सबसे पहले दिखा समझ लीजिए वैसे ही हैं आप

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DNA Hindi (@dnahindi)

 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो हरि कृष्ण नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडिय में आप देखेंगे कि लोग कैसे सड़क पर बिखरी मछलियों को बटोरने में जुटे हैं. इंटरने पर यह वीडियो बुरी तरह वायरल हो रहा है. यह वीडियो बिहार का बताया जा रहा है. आप देखेंगे कि आदमी, औरत बच्चे सभी मछलियों पर ध्यान लगए बस ज्यादा से ज्यादा उठा लेने में जुटे हैं. उन्हें इस बात का जरा भी ध्यान नहीं कि उनकी वीडियो भी बन रही है. अब ये लोग खुद ही खाने के लिए इतनी माथा पच्ची कर रहे हैं या बेचने के लिए लेकिन जो भी हो इन्होंने दूसरे का नुकसान दरकिनार मौका का खूब फायदा उठाया.

यह भी पढ़ें: OMG ! 113 साल के दुनिया के सबसे बुजुर्ग शख्स ने दी हेल्दी लाइफ की टिप, कहा- थोड़ी-थोड़ी पिया करो

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement