Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

चलती बाइक पर लड़की ने लहराई पिस्टल, करतब देख चौंके लोग, VIDEO वायरल

पटना पुलिस ने बाइक की पहचान कर ली है. अब गाड़ी मालिक को पुलिस ढूंढ रही है. पटना के मरीन ड्राइव से पहले भी ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं.

चलती बाइक पर लड़की ने लहराई पिस्टल, करतब देख चौंके लोग, VIDEO वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिहार की राजधानी का पटना का मरीन ड्राइव हर दिन सुर्खियों में रह रहा है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आइए दिन यहां बाइक स्टंट के वीडियो बनाते रहे हैं. अब एक बार फिर एक लड़की वजह से मरीन ड्राइव सुर्खियों में है. एक लड़की मरीन ड्राइव पर बाइक पर पीछे बैठी नजर आ रही है. बाइक चलाने वाला तेज रफ्तार में बाइक चला रहा है. लड़की शॉर्ट्स पहने हुए है. उसके दोनों हाथों में पिस्टल है और वे रील बना रहे हैं. 

वीडियो में लड़की स्टंटबाजी करती नजर आ रही है. लोग वीडियो देखकर हैरान हैं. यह वीडियो पटना के मरीन ड्राइव का बताया जा रहा है. पटना के सिटी एसपी सेंट्रल वैभव शर्मा ने कहा है कि पुलिस ने गाड़ी की पहचान कर ली है. जल्द ही इस प्रकरण में जांच शुरू की जाएगी.

इसे भी पढ़ें- Scholarship Scam: ना इंस्टिट्यूट, ना स्टूडेंट फिर भी ले लिए पैसे, जानिए क्या है स्कॉलरशिप घोटाला

पटना का मरीन ड्राइव बना रील हब
पटना का मरीन ड्राइव रील हब बन गया है. लोग यहां आकर अक्सर वीडियो बनाते हैं. बीते महीने में भी एक लड़की पिस्टल लहराते नजर आई थी. लड़की ने अपना नाम हंटर क्वीन रखा था. पुलिस ने उस पर इन हरकतों की वजह से 30 हजार का जुर्माना भी ठोका था. लड़की ने अपनी हरकत पर अफसोस जताया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement