Advertisement

Bihar: गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए गांव की बिजली काट देता था इलेक्ट्रीशियन, पकड़ा गया तो...

अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बिजली काट देता था. मामला सबके सामने खुल गया तो इस समस्या का एक बड़ा ही सॉलिड हल निकाला गया.

Bihar: गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए गांव की बिजली काट देता था इलेक्ट्रीशियन, पकड़ा गया तो...
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक इलेक्ट्रीशियन ने गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए पूरे इलाके को ही अंधेरे में डुबा दिया. मामला बिहार का है जहां पूर्णिया जिले के गणेशपुर गांव का है. यहां बार-बार बिजली कट जाती थी. कई दिनों तक ऐसे ही चलता रहा. फिर गांव वालों ने देखा कि आसपास के गांव में तो बिजली की कटौती नहीं हो रही लेकिन इनके गांव में अक्सर ही परेशानी हो रही थी. जब इस मामले की बारीकी से जांच की गई तो वजह जानकर सब हैरान रह गए.

दरअसल यह हरकत एक इलेक्ट्रीशियन की थी. वह गांव में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बिजली काट देता था. मामला सबके सामने खुल गया तो इस समस्या का एक बड़ा ही सॉलिड हल निकाला गया. इलेक्ट्रीशियन ने सरपंच और पंचायत के दूसरे सदस्यों की मौजूदगी में शादी कर ली. उम्मीद है कि अब इस गांव में बिजली की समस्या नहीं होती होगी.

ये भी पढ़ें:

1- Cyclone Asani: तूफान में बहकर आया सोने का रथ, नहीं पता कहां से पहुंचा भारत

2- घर के एक मटके में निकले 90 जहरीले सांप, सारे के सारे कोबरा

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement