Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

सालियों की बातों पर मुस्कुरा रहे थे Bhagwant Mann? सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

बताया जा रहा है सामने खड़ी महिलाएं भगवंत मान (Bhagwant Mann Marriage) की सालियां हैं. अब वहां क्या बातें हो रही हैं, यह तो हम आपको नहीं बता सकते हैं. हालांकि, तस्वीर को देखकर यह साफ कहा जा सकता है बातें चाहे जो हों वहां का माहौल काफी खुशनुमा है.

सालियों की बातों पर मुस्कुरा रहे थे Bhagwant Mann? सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भगवंत मान की शादी को लेकर एक-एक कर तमाम तरह की अपडेट सामने आ रही हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर अब एक और तस्वीर खूब वायरल हो रही है. वायरल तस्वीर में मान ससुराल पक्ष की कुछ लड़कियों के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं. 

बताया जा रहा है सामने खड़ी महिलाएं भगवंत मान (Bhagwant Mann Marriage) की सालियां हैं. अब वहां क्या बातें हो रही हैं, यह तो हम आपको नहीं बता सकते हैं. हालांकि, तस्वीर को देखकर यह साफ कहा जा सकता है बातें चाहे जो हों वहां का माहौल काफी खुशनुमा है. फोटो में मान के साथ-साथ राघव चड्ढा (Raghav Chadha) भी काफी खुश नजर आ रहे हैं. इसके अलावा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) भी फोटो में मान के पीछे खड़े दिखाई दे रहे हैं.

यहां देखें फोटो-

भगवंत मान की शादी

 

यह भी पढ़ें- Bhagwant Mann Wedding Photo: सामने आई शादी की पहली तस्वीर, लाल जोड़े में दिखीं गुरप्रीत कौर

वहीं, इससे पहले सामने आई तस्वीरों में मान के दूल्हे वाले लुक ने भी खूब सुर्खियां बटोरी. उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पंसद की जा रही हैं. खासतौर पर गुरप्रीत कौर का लुक भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है. उन्होंने अपनी शादी में लाल रंग का जोड़ा पहना. गुरप्रीत का यह लुक बेहद प्यारा लग रहा है. इसके अलावा बाकी मेहमानों की बात करें तो राघव चड्ढा जहां अपने जाने-पहचाने अंदाज में नजर आए तो वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शर्ट पहने दिखे.
 

यह भी पढ़ें- Tips To Shine Luck: पूजा में चढ़ा यह एक चीज बदल देगा आपकी किस्‍मत, बन जाएंगे बिगड़े काम

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement