Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Trending News: बेंगलुरू के जाम में ऑटो ड्राइवर ने किया ऐसा 'तूफानी काम', ट्विटर पर मिली तारीफ, जमकर हो गया वायरल

Bengaluru News: बेंगलुरू का ट्रैफिक जाम भारत ही नहीं अब दुनिया भर में बदनाम हो चुका है. ऐसे जाम में ऑटोरिक्शा चालक ने तूफानी गति से गाड़ी दौड़ाकर एक स्टेशन से निकल चुकी ट्रेन को दूसरे स्टेशन पर जाकर पकड़ लिया.

Trending News: बेंगलुरू के जाम में ऑटो ड्राइवर ने किया ऐसा 'तूफानी काम', ट्विटर पर मिली तारीफ, जमकर हो गया वायरल

Bengaluru Traffic Jam

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Viral News- आपको Shahid Kapoor और Kareena Kapoor की बॉलीवुड फिल्म Jab We Met का वो सीन याद है, जिसमें एक स्टेशन पर करीना कपूर की ट्रेन छूटने पर शाहिद कपूर टैक्सी दौड़ाकर उसे अगले स्टेशन पर पकड़ लेता है. ऐसा ही फिल्मी कारनामा रियल लाइफ में देखने को मिला है, वो भी बेंगलूरू के ट्रैफिक जाम के बीच. पूरी दुनिया में बदनाम बेंगलूरू के ट्रैफिक जाम के बीच भी एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर ने अपनी गाड़ी को ऐसा जबरदस्त दौड़ाया कि बेंगलूरू सिटी जंक्शन पर अपनी ट्रेन मिस कर देने वाले पैसेंजर को उसने 17 किलोमीटर दूर मौजूद येलाहांका रेलवे जंक्शन (Yelahanka Junction) तक महज 20 से 25 मिनट में पहुंचा दिया. पैसेंजर ने अपनी ट्रेन से भी 5 मिनट पहले स्टेशन पहुंच जाने का यह कारनामा विस्तार से सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो बेहद वायरल हो गया है. हर कोई ऑटोरिक्शा ड्राइवर की जमकर तारीफ कर रहा है.

जाम के कारण ही स्टेशन पर लेट पहुंचे थे पैसेंजर

दरअसल एक्स (पहले ट्विटर) पर आदिल हुसैन नाम के एक यूजर ने यह पूरा किस्सा #PeakBengaluru experience हैशटैग के साथ बयान किया है. आदिल और उनके दोस्त को बेंगलूरू सिटी जंक्शन से प्रशांति एक्सप्रेस (Prashanti Express) में सवार होना था. बेंगलूरू के ट्रैफिक जाम के कारण वे दोनों स्टेशन पहुंचने में लेट हो गए. हालांकि जब वे स्टेशन पहुंचे तो ऐप पर उनकी ट्रेन अब भी स्टेशन पर ही मौजूद दिख रही थी, लेकिन पोर्च में ही कई ऑटोरिक्शा ड्राइवर उन्हें घेरकर कहने लगे कि प्रशांति एक्सप्रेस से जाने के लिए आए हैं तो वो चली गई है. 

Tweet

ऑटो ड्राइवर ने बताया ट्रेन पकड़ने का फॉर्मूला

आदिल ने लिखा, हम लोग प्लेटफार्म पर पहुंचे तो सच में ट्रेन तभी रवाना हुई थी. हम मायूस होकर लौटने लगे तो एक ऑटो ड्राइवर ने उन्होंने अगले स्टेशन येलाहांका जंक्शन पर ट्रेन पकड़ने का प्रस्ताव रखा. उसने उनसे वादा किया कि ट्रेन छूटने नहीं देगा. आदिल के मुताबिक, हम लोग ऑटो में सवार हो गए. इसके बाद ट्रैफिक जाम में भी ऑटो ऐसा दौड़ा मानो तूफान बन गया है. ट्रैफिक जाम के बीच 'जिक-जैक' अंदाज में तूफानी गति से चलाते हुए वह ऑटो ड्राइवर आखिरकार येलाहांका जंक्शन उस समय पहुंच गया, जब ट्रेन को वहां आने में भी 5 मिनट बची हुई थी यानी पहले स्टेशन से चल चुकी ट्रेन तब तक भी वहां नहीं पहुंची थी.

ड्राइवर को दिया 2500 रुपये किराया, बोले- फ्लाइट पकड़ते तो कई गुना ज्यादा लगता

आदिल ने इस तूफानी गति से ड्राइविंग कर ट्रेन पकड़वाने के लिए ऑटो ड्राइवर को थैंक्स कहा और उसे किराये के तौर पर 2,500 रुपये दिए. शायद आप किराये की रकम सुनकर सोच रहे होंगे कि महज 16-17 किलोमीटर के लिए इतनी मोटी रकम लेकर ड्राइवर ने आदिल को लूट लिया, लेकिन खुद आदिल का ये कहना है कि ये रकम बहुत कम है, क्योंकि यदि उन्हें यात्रा करने के लिए दूसरी ट्रेन का टिकट या फ्लाइट का टिकट खरीदना पड़ता तो शायद इससे कई गुना ज्यादा खर्च हो जाता.

Tweet

हर महीने 75,000 रुपये अतिरिक्त कमाता है ऐसे ही ड्राइवर

आदिल ने यह भी बताया कि बेंगलूरू के ट्रैफिक जाम के कारण ट्रेन छूटने पर परेशान होने वाले पैसेंजर्स की यह ड्राइवर हर दूसरे दिन मदद करता है. वह पैसेंजर्स को ट्रेन पकड़वाता है, जबकि इस तूफानी गति में ऑटोरिक्शा चलाने के लिए वह महीने में 75,000 रुपये तक की अतिरिक्त कमाई कर लेता है. आदिल की तरफ से ड्राइवर की यह तारीफ सोशल मीडिया पर लोगों को बेहद भाई है. लोग उस ड्राइवर को जमकर सराह रहे हैं तो कई ने उसे कार रेसिंग में भेजने की मांग की है. उनका कहना है कि जो बेंगलूरू के जाम में तूफानी गति से ड्राइव कर सकता है, वो रेसिंग ट्रैक पर तो और गजब की गाड़ी दौड़ाएगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement