Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Lizard Raped: सह्याद्री टाइगर रिजर्व में बंगाल मॉनिटर छिपकली से रेप, CCTV फुटेज से पकड़े गए आरोपी

सांगली फॉरेस्ट रिजर्व में तैनात वन अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाया. इस वीडियो में आरोपी जंगल में घूमते दिख रहे हैं.

Lizard Raped: सह्याद्री टाइगर रिजर्व में बंगाल मॉनिटर छिपकली से रेप, CCTV फुटेज से पकड़े गए आरोपी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: महाराष्ट्र के गोठाणे गांव के पास सह्याद्री टाइगर रिजर्व से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एक बंगाल मॉनिटर छिपकली (Bengal Monitor Lizard) से कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि ये लोग शिकारी हैं और इन्होंने गोठाणे के गाभा इलाके में सह्याद्री टाइगर रिजर्व के कोर जोन में इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपियों की पहचान संदीप तुकरम, पवार मंगेश, जनार्दन कामटेकर और अक्षय सुनील के रूप में हुई है. 

यह भी पढ़ें: VIDEO: बात करते-करते अचानक नाले में गिरे 5 लोग, सामने आया घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो

महाराष्ट्र वन विभाग ने आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की और घटना के बारे में पता चला. अधिकारियों को उस हरकत की रिकॉर्डिंग मिली जिसमें आरोपी मॉनिटर छिपकली के साथ गलत हरकत करते नजर आ रहे हैं.

सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए आरोपी

सांगली फॉरेस्ट रिजर्व में तैनात वन अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाया. इस वीडियो में उन्हें जंगल में घूमते देखा जा सकता है. घटना के बारे में डिटेल में बात करते हुए अधिकारियों ने बताया कि तीन आरोपी कोंकण से कोल्हापुर के चंदोली गांव में शिकार के लिए आए थे.

यह भी पढ़ें: VIRAL PHOTO: 104 साल की दादी लाईं 100 में 89 नंबर, अपना रिजल्ट देखकर लगाया जोरदार ठहाका

घटना से हैरान वन अधिकारी इस मामले को कोर्ट ले जाने की तैयारी कर रहे हैं. अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि बंगाल मॉनिटर छिपकली वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एक आरक्षित प्रजाति है. अगर कोर्ट में इन आरोपियों की गंदी हरकत साबित हो जाती है तो आरोपियों को सात साल की जेल हो सकती है.

यह भी पढ़ें: स्कूल टीचर बन रही थी 'रिवॉल्वर रानी', UP Police की पड़ी नजर तो...

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement