Advertisement

92 साल की उम्र में की 5वीं शादी, 2000 करोड़ डॉलर से ज्यादा की संपत्ति का मालिक है शख्स

Viral News: रूपर्ट मार्डोक मीडिया जगत का बड़ा नाम हैं और अब करोड़ों के मालिक ने शादियों का एक नया ही रिकॉर्ड बना दिया है.

92 साल की उम्र में की 5वीं शादी, 2000 करोड़ डॉलर से ज्यादा की संपत्ति का मालिक है शख्स
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ऑस्ट्रेलिया के जाने माने पत्रकार और मीडिया जगत का बड़ा चेहरा रूपर्ट मर्डोक ने शादी का एक अनोखा ही रिकॉर्ड बना दिया है. उन्होंने 92 साल की उम्र में 5वीं शादी की है. उन्होंने खुद इस बात की जानकारी एक इंटरव्यू के दौरान अपनी नई शादी का खुलासा किया है. रिपोर्ट के मुताबिक मर्डोक ने 66 साल की उम्र की लेजी स्मिथ से शादी की है. 

बता दें कि लेजली स्मिथ सैन फ्रांसिस्को में पूर्व पुलिस पादरी रह चुकी हैं. बता दें कि लेजली की पहली शादी अमेरिकी सिंगर और मीडिया एग्जीक्यूटिव चेस्टर स्मिथ से की थी जिनकी मौत हो चुकी है. दूसरी ओर मर्डोक ने अपनी चौथी पत्नी मॉडर्न जैरी हॉल को 6 साल पहले तलाक दे दिया था जो कि एक मॉडल थी.

शख्स ने बाइक के पीछे कुत्ते को बांधकर ढाई किलोमीटर तक घसीटा, लोगों ने सिखाया सबक

फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार मर्डोक 2000 करोड़ डॉलर से ज्यादा की संपत्ति के मालिक है. मर्डोक को मीडिया जगत का एक बड़ा नाम माना जाता है. उनके मीडिया सस्थानों की बात करें तो वह द वॉल स्ट्रीट जर्नल से लेकर फॉक्स न्यूज समेत कई कंपनियों के मालिक भी हैं. ये सभी दुनिया की सबसे प्रभावशाली कंपनियां मानी जाती हैं.

Live News पढ़ते हुए अचानक बेहोश हो गई एंकर, पहली भी लाइव शो में खराब हो चुकी है तबीयत

मर्डोक ने बताया है कि उनकी अपनी पांचवी पत्नी मुलाकात पिछले साल कैलिफोर्निया के एक कार्यक्रम में हुई थी और उस दौरान ही उन दोनों ने शादी करने की प्लानिंग कर ली थी. मर्डोक ने अपनी शादी से जुड़े सारे खुलासे हाल ही में किए हैं जिनकों लेकर अब खूब गॉसिप्स भी हो रहे है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement