Advertisement

Arif Sarus Friendship: आरिफ के बाद अब वायरल हुई एक और दोस्ती, देखिए शख्स के पीछे कैसे भाग रहा सारस

Arif Khan Sarus Friendship: आरिफ खान और सारस की दोस्ती के चलते यूपी की राजनीति काफी गर्म है. इस बीच एक और शख्स की सारस के साथ दोस्ती की तस्वीरें वायरल हो गईं थी.

Arif Sarus Friendship: आरिफ के बाद अब वायरल हुई एक और दोस्ती, देखिए शख्स के पीछे कैसे भाग रहा सारस

Man Sarus Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आरिफ खान और सारस की दोस्ती के चर्चे काफी हैं. इसके चलते यूपी की राजनीति में बवाल मचा हुआ है क्योंकि आरिफ के दोस्त सारस को वन विभाग कानपुर चिड़ियाघर के एक बाड़े में ले आया है. इस राजनीति के बीच अब एक और शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जिसकी सारस से दोस्ती हो गई है. यह वीडियो मऊ का बताया जा रहा है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हुआ है जो कि मीडिया एजेंसी ANI द्वारा शेयर किया गया था. इसमें उत्तर प्रदेश के मऊ में एक शख्स को सारस के साथ खेलते देखा जा रहा है. इसमें दिख रहे शख्स का नाम रामसमुज यादव है और वह सारस के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. 

शख्स ने Girlfriend को प्रपोज करने के लिए की किडनैपिंग, फैमिली के सामने ही कर दी ये हरकत

बता दें कि, इस वीडियो में रामसमुज यादव सारस के साथ खेलते नजर आ रहे हैं. न्यूज एजेंसी ने जानकारी दी है कि रामसमुज से सारस की मुलाकात खेत में हुई थी और जहां पर उन्होंने उसे एक से दो बार खाना खाने के लिए दिया. जिसके बाद सारस खुद ही उनके पास आने लगा.

भैंसों के झुंड से शिकार को खींच लाया तेंदुआ, वायरल वीडियो में बिग कैट ने दिखाई ताकत

यह वीडियो डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा गया है. इस वीडियो को 206  रीट्वीट मिले हैं इसके अलावा 1561 लोगों ने वीडियो लाइक किया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement