Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

18 महीने से लड़की थी लापता, घर की अलमारी में मिली तो निकली प्रेग्नेंट, हालत देख पुलिस के उड़े होश

Viral News: पुलिस ने बताया कि जब लड़की को हमने अलमारी में देखा तो वह डर से कांप रही थी. जांच के बाद पता चला कि वह 4-5 महीने की प्रेग्नेंट है.

18 महीने से लड़की थी लापता, घर की अलमारी में मिली तो निकली प्रेग्नेंट, हालत देख पुलिस के उड़े होश

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अमेरिका से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक 14 साल की लड़की एक दिन अचानक घर से लापता हो गई थी. पुलिस और परिजन काफी समय से उसकी तलाश कर रहे थे. लेकिन 18 महीने बाद वह घर की एक अलमारी में छिपी मिली. जब लड़की को बाहर निकाला गया तो उसे देखकर सबके होश उड़ गए. क्योंकि लड़की प्रेग्नेंट थी. पुलिस ने घर में रहने वाले लोगों से जब पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि उन्हें पता ही नहीं अलमारी लड़की कैसे आई.

पुलिस ने लड़की को अस्पताल में भर्ती करा दिया है. इस मामले में लड़की को गोद लेने वाले परिजनों से पूछताछ की जा रही है. डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, दंपत्ति ने करीब दो साल पहले लड़की को अडॉप्ट किया था. लेकिन 18 महीने पहले वह अचानक घर से लापता हो गई थी. दंपत्ति ने इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. तभी लड़की दंपत्ति के एक दूसरे घर की अलमारी मिली. पुलिस अधिकारी रॉबर्ट वॉटसन का कहना है कि जब लड़की को हमने अलमारी में देखा तो वह डर से कांप रही थी. जांच के बाद पता चला कि वह 4-5 महीने की प्रेग्नेंट है.

ये भी पढ़ें- लड़की ने समझाया लिव इन रिलेशनशिप का ऐसा मतलब, जिसने सुना सिर पकड़ लिया

रॉबर्ट ने बताया कि लड़की मिशिगन के पोर्ट ह्यूरॉन के पास स्थित एक घर में मिली. लेकिन घर वालों का दावा है कि उन्हें पता ही नहीं कि लड़की वहां कैसे पहुंची. उन्होंने बताया हमें खुफिया सूचना मिली थी कि लड़की उस घर में छिपी हुई है. जब हमने घर की तलाशी लेनी चाही तो घरवालों ने अंदर घुसने नहीं दिया और सर्च वारंट की मांग की. 

ये भी पढ़ें- ब्राजील के क्राइस्ट द रिडीमर स्टैच्यू पर गिरी बिजली, देखे यह हैरतंगेज तस्वीर

लड़की की मां पर साजिश का शक
इसके बाद जब सर्च वारंट लेकर तलाशी ली गई तो लड़की घर की एक कोने में अलमारी में मिली.पास में ही दो आदमी टीवी देख रहे थे. लेकिन पूछताछ में उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता लड़की यहां कैसे आई. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. लड़की के लापता होने के पीछे उसकी जैविक मां का हाथ हो सकता है. उन्होंने कहा कि लड़की की हालत ठीक होते ही उसका बयान दर्ज किया जाएगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement