Advertisement

Amazing News: यहां एकसाथ 5 बच्चों की मां बनी महिला, डॉक्टर भी देखकर रह गए हैरान

Ranchi News: रांची के रिम्स में इस महिला का सफल प्रसव कराया गया है, जिसकी जानकारी RIMS प्रबंधन ने खुद ट्विटर पर शेयर की है.

Amazing News: यहां एकसाथ 5 बच्चों की मां बनी महिला, डॉक्टर भी देखकर रह गए हैरान

Ranchi Rims में एक साथ 5 बच्चों को महिला ने जन्म दिया है.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Jharkhand News- झारखंड की राजधानी रांची में एक अनूठा मामला सामने आया है. रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (Rajendra Institute of Medical Sciences) में एक महिला ने एकसाथ 5 बच्चों को जन्म दिया है. रिम्स (RIMS) ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है, जिसमें बताया गया है कि जच्चा और बच्चा, सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं. रिम्स में हालिया दिनों में एकसाथ कई बच्चों को जन्म देने का यह दूसरा मामला है. डॉक्टर भी इतनी जल्दी इस तरह की दूसरी डिलीवरी देखकर हैरान रह गए हैं.

एक किलोग्राम से 750 ग्राम तक के हैं बच्चे

रिम्स के महिला व प्रसूति विभाग में इटखोरी चतरा गांव निवासी गर्भवती महिला डिलीवरी के लिए आई थी. डॉ. शशि बाला सिंह की टीम ने उसका प्रसव कराया तो महिला ने एक के बाद एक कुल पांच बच्चों को जन्म दिया. डॉ. शशि के मुताबिक, बच्चों का वजन एक किलोग्राम से 750 ग्राम तक है. बच्चों का वजन कम होने के कारण उन्हें फिलहाल डॉक्टर की निगरानी में नियोनेटोलॉजी विभाग (NICU) में रखा गया है. वैसे बच्चों और उनकी मां का स्वास्थ्य ठीक है. सभी की निगरानी डॉक्टरों की टीम कर रही है.

प्री-मेच्योर डिलीवरी होने के कारण देखभाल जरूरी

डॉक्टरों के मुताबिक, महिला की डिलीवरी प्री-मेच्योर यानी समय पूरा होने से पहले हुई है. बच्चों का जन्म 26-27 सप्ताह के अंदर ही हो गया है. प्री-मेच्योर बर्थ होने के कारण ही बच्चों का वजन थोड़ा कम है और उनकी देखभाल की जरूरत है. उन्हें कुछ समय के लिए NICU में रखकर ही निगरानी और देखभाल की जाएगी. उसके बाद महिला को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जाएगा.

एक महीने पहले हुए थे महिला के 4 बच्चे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिम्स में एक महीना पहले भी ऐसा ही मामला सामने आया था. तब एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया था. उन बच्चों को भी कुछ समय के लिए निगरानी में रखने के बाद मां के साथ घर भेज दिया गया था. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement