ट्रेंडिंग
Alcohol Overdose Death: शख्स अपने परिवार के साथ जन्मदिन मनाने के लिए गया था लेकिन वहां ज्यादा शराब पीने के चक्कर में उसकी जान चली गई.
डीएनए हिंदी: शराब पीना आज के वक्त में लोगों को काफी पसंद होता है. लोग शराब का नाम सुनते ही एक्साइटेड हो जाते हैं. शराब ज्यादा पीने की कपैसिटी के मामले में लोग खूब दावे करते हैं लेकिन यही पीने से जुड़ी एक शर्त शराब अब मौत का सबब बन गई. एक ब्रिटिश शख्स ने 21 कॉकटेल शराब पीने की शर्त लगाई थी और 12 कॉकटेल पीने के बाद शख्स की मौत हो गई है .
शराब की मजा से सजा बना यह मामला ब्रिटिश निवासी टिमोथी एलन साउदर्न परिवार के सदस्यों से जुड़ा है. टिमोथी फैमिली के साथ घूमने के लिए जमैका गे थे. घूमने की एक्साइटमेंट में वह एक के बाद एक कॉकटेल पीने लगे, लेकिन उन्हें ज्यादा शराब बर्दाश्त नहीं हो पाई. 53 साल के टिमोथी की 12 कॉकटेल पीने के बाद गिरकर मौत हो गई.
यह भी पढ़ें- दूल्हे ने खिलाया रसगुल्ला तो सातवें आसमान पर पहुंचा दुल्हन का गुस्सा, देखें वायरल वीडियो
रिपोर्ट्स के मुताबिक टिमोथी अपने परिवार के साथ जमैका के सेंट ऐन इलाके के एक लक्जरी होटल में रुके थे. परिवार के एक सदस्य ने दावा किया कि टिमोथी बुधवार सुबह से बीयर और ब्रांडी पी रहे थे. उस दिन टिमोथी की कनाडा की दो महिलाओं से बातचीत हुई और दोनों महिलाओं ने टिमोथी को बताया कि वे अपना जन्मदिन मनाने के लिए जमैका गई थीं. इस दौरान वे आपस में कॉकटेल पीने की कॉम्पीटिशन करने लगे.
कॉम्पीटिशन की शर्त थी कि विजेता वही होगा जो आधी रात तक 21 कॉकटेल शराब पी सकता है. टिमोथी ने इस कॉम्पीटिशन में उत्साह के भाग लिया और टिमोथी वहां एक बार में गए और 12 तरह के कॉकटेल पी गए. इसके बाद वह होटल के कमरे में लौट आए. उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी.
यह भी पढ़ें- Tomato Price Hike: टमाटर लुट ना जाए, इस डर से सुनार के पास बेचने पहुंचा शख्स, पढ़िए अजब मामला
होटल लौटते ही टिमोथी की तबीयत बिगड़ने लगी. टिमोथी के परिवार के एक सदस्य ने कहा कि टिमोथी का दम घुट रहा था. बहुत ज्यादा उल्टी होने के बाद वो परेशान हो गए थे. एम्बुलेंस बुलाई गई लेकिन होटल की ओर से कुछ नहीं किया गया जिसके चलते एंबुलेंस का इंतजार होता रहा और उनकी मौत हो गई.
परिवार के सदस्य ने टिमोथी की मौत के लिए जमैका होटल के खराब मैनजमेंट को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि होटल की ओर से एक नर्स भेजी गई थी, लेकिन यह स्पष्ट था कि उन्हें उचित ट्रेनिंग नहीं मिली थी. नर्स को यह समझ नहीं आया कि टिमोथी की सांसें तेज चल रही थी. परिवार का दावा है कि एम्बुलेंस बुलाने में होटल वालों की तरफ से कोई सहयोग नहीं किया गया.
यह भी पढ़ें- हिंसा कर खालिस्तान मांगने वाले अमृतपाल सिंह ने अपनाया गांधी जी का हथियार, जानिए जेल में क्यों कर दी भूख हड़ताल
मृतक के परिजन का दावा यह भी है कि अगर एंबुलेंस उन्हें सही समय पर अस्पताल ले गई होती तो टिमोथी आज हमारे साथ होते. टिमोथी के शव के पोस्टमॉर्टम के बाद डॉक्टरों ने बताया कि टिमोथी की मौत किसी और वजह से नहीं, बल्कि ज्यादा शराब पीने की वजह से ही हुई है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.