Advertisement

Ajab Gajab News: मां को दफनाने के बाद कब्र से निकाल ली लाश, 13 साल तक ऐसा काम करता रहा बेटा

Viral News: यह अजब मामला पोलैंड का है. मां की लाश कब्र से निकालने के लिए बेटे को अब 13 साल बाद गिरफ्तार कर लिया गया है.

Ajab Gajab News: मां को दफनाने के बाद कब्र से निकाल ली लाश, 13 साल तक ऐसा काम करता रहा बेटा

इस मकान में बेटे ने 13 साल तक अपनी मां की लाश को ममी बनाकर छिपाए रखा.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Viral News- अपनी मां से हर कोई प्यार करता है. कई बार मां की मौत के बाद बच्चे पागलपन जैसी हालत में पहुंच जाते हैं और अनूठे काम कर देते हैं. ऐसे ही एक अजब काम की कहानी सामने आई है, जो शायद आपको चौंकाने के साथ ही द्रवित भी कर देगी. दरअसल, एक बेटे को अपनी मां की मौत के बाद ऐसा झटका लगा कि वो उसके शव को दफनाने के बाद कब्र से निकालकर वापस घर ले आया. उसने अपनी मां के शव को ममी में बदल दिया और पूरे 13 साल तक उसे अपने साथ रखा.

साथ टीवी देखता, खाना खिलाने की कोशिश करता

ब्रिटिश न्यूजपेपर एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला पोलैंड का है. दक्षिण-पश्चिम पोलैंड के रेडलिन निवासी एल. मैरियन ने अपनी मां के शव को कब्र से निकालने के बाद इस तरह ममी में बदला कि वह सोफे पर बैठी हुई महसूस होती थी. मां की मौत से पहले वह रोजाना उसके साथ बैठकर बातें करते हुए टीवी देखता था. मां के शव को ममी में बदलने के बाद वह 13 साल तक यही पुराना रूटीन फॉलो करता रहा. वह रोजाना मां को खाना भी खिलाने की कोशिश करता था. 

13 साल बाद ऐसे सामने आया सच

रिपोर्ट के मुताबिक, 76 वर्षीय मैरियन किसी को भी अपने घर में नहीं घुसने देता था. एक दिन उसके जीजा घर मिलने आए तो उन्हें भी बाहर ही रोक दिया. बाहर आकर वह जीजा से बात करने लगा तो उन्हें उसकी बातों में पागलपन का अहसास हुआ. इसके बाद वे गत् 22 फरवरी को मैरियन के घर में घुसे तो उनके होश उड़ गए. करीब 13 साल पहले मर गई उनकी सास सोफे पर बैठी हुई थी. उन्होंने तत्काल पुलिस को रिपोर्ट की. 

पुलिस ने कब्र की तलाशी ली

7news.com.au की रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने इस मामले की जानकारी अपनी वेबसाइट पर पोस्ट की है. उसमें कहा गया है कि सूचना मिलने पर उन्होंने मैरियन की मां की कब्र की जांच की, जिसकी मौत साल 2010 में 95 साल की उम्र में हो गई थी. जांच में कब्र खाली मिली. इसके बाद उन्होंने मैरियन को पैरामेडिक्स के जरिये नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां पूछताछ में उसने पूरी जानकारी दी. मैरियन ने बताया कि मां के शव को जब लोगों ने दफना दिया तो उसके थोड़ी ही देर बाद वह कब्र खोदकर उसे घर वापस ले आया था. घर में रसायनों के इस्तेमाल से उसने मां की लाश को ममी में बदल दिया और साथ रहने लगा. फिलहाल मैरियन को हिरासत में लेकर उसका मानसिक इलाज कराया जा रहा है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement