Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Air India Plane Crash: 'लकी' ही बना Vijay Rupani के लिए 'अनलकी', क्या था गुजरात के पूर्व सीएम का नंबर 1206 से कनेक्शन

Air India Plane Crash: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी अहमदाबाद में क्रैश हुए एअर इंडिया विमान में सवार थे. वे अपनी पत्नी और बेटी से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे. हादसे में उनका निधन हो गया है.

Latest News
Air India Plane Crash: 'लकी' ही बना Vijay Rupani के लिए 'अनलकी', क्या था गुजरात के पूर्व सीएम का नंबर 1206 से कनेक्शन
Add DNA as a Preferred Source

Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान क्रैश में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Vijay Rupani) का भी निधन हो गया है. विजय रूपाणी अपनी पत्नी और बेटी से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे. उड़ान के दौरान विजय रूपाणी बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में 12 बजे बोर्ड हुए थे, जो उनका लकी नंबर माना जाता है. उनकी जिंदगी में 1206 नंबर की बेहद अहमियत रही है और हादसे के दिन यानी गुरुवार को छठे महीने की 12 ही तारीख थी. इस तरह विजय रूपाणी का यह लकी नंबर ही इस आखिरी सफर में उनके लिए अनलकी साबित हुआ है. आइए आपको इस बारे में पूरी जानकारी देते हैं.

विजय रूपाणी के आखिरी सफर में हर कदम पर साथ था 12 और 6 का आंकड़ा
विजय रूपाणी की एअर इंडिया अहमदाबाद-लंदन गैटवक फ्लाइट AI171 में 12 और 6 का आंकड़ा कदम-कदम पर उनके साथ था. उन्हें बोर्डिंग पास सीट नंबर 2D के लिए जारी हुआ था, जिस पर वे आखिरी वक्त में बैठे हुए थे. उन्होंने एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लिए 12.10 बजे बोर्डिंग की थी. तारीख भी 12-06 थी. विमान जिस समय (1.38 बजे) हादसे का शिकार हुआ उसका अंक योग भी 12 (1+3+8) बैठता है.

Vijay Rupani

अपने लिए बेहद लकी मानते थे 1206 का नंबर
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री अपने लिए 1206 के नंबर को बेहद लकी मानते थे. उन्होंने अपने द्वारा खरीदे गए सभी वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर 1206 ही लिए थे. उनकी सभी कारों की नंबर प्लेट 1206 थी, जबकि उनकी स्कूटी की नंबर प्लेट भी 1206 की ही थी. वे खुद भी कई बार 12 को अपना लकी नंबर बता चुके थे.

Vijay Rupani 

विजय रूपाणी की पत्नी पहुंची अहमदाबाद
विजय रूपाणी के निधन की सूचना मिलने के बाद उनकी पत्नी लंदन से अहमदाबाद पहुंच गई हैं. विजय रूपाणी उनके पास ही लंदन जा रहे थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अहमदाबाद पहुंचने के बाद विजय रूपाणी की पत्नी से मुलाकात की है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement